मोहाली. मोहाली के फेज-8 स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा अंब साहिब की जमीन को गलत तरीके से बेचे जाने का एक बड़ा मामला सामने आया है। सैणी माजरा स्थित गुरुद्वारे की 44 मरला जमीन के अवैध सौदे की बात सामने आते ही हड़कंप मच गया है। इस मामले में कार्रवाई करते हुए गुरुद्वारा अंब साहिब के मैनेजर राजिंदर सिंह टोहड़ा को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है।
शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के अध्यक्ष हरजंदर सिंह धामी ने इस मामले की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि यह मामला कल ही उनके संज्ञान में आया था, जिसके बाद प्रारंभिक जांच की गई। पूछताछ के दौरान मैनेजर ने खुद स्वीकार किया है कि यह जमीन चार अलग-अलग लोगों को बेची गई है।

इस अवैध सौदे को रोकने के लिए प्रशासन ने सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। जमीन की रजिस्ट्री और इंतकाल को रद्द करवाने के लिए मोहाली के एसडीएम (SDM) और तहसीलदार से संपर्क किया गया है।
SGPC अध्यक्ष ने स्पष्ट किया है कि इस पूरे मामले की गहराई से जांच के लिए एक विशेष कमेटी का गठन कर दिया गया है। उन्होंने दावा किया कि जांच के दौरान जिस भी व्यक्ति की भूमिका संदिग्ध पाई जाएगी, उस पर कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पंथ की संपत्ति के साथ खिलवाड़ करने वाले किसी भी शख्स को बख्शा नहीं जाएगा।
- Bihar Top News Today: समस्तीपुर में जमुई जैसा कांड, ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला, मां-बेटी की मौत
- UPI MDR Charge: 15 अक्टूबर से बदलेंगे नियम, 18% GST पर सरकार कर सकती है समीक्षा
- खबर का असर : इंटर्न डॉक्टरों के स्टाइपेंड में बढ़ोतरी, जानिए अब हर महीने कितना मिलेगा…
- छत्तीसगढ़ के इन जिलों में 25 सितंबर को बंद रहेंगे स्कूल, परीक्षाओं की तारीख भी बदली, DEO ने जारी किया आदेश
- जन्मदिन पर सैलजा का खास अंदाज, बच्चों के बीच पहुंचकर बांटी किताबें, फल और मिठाइयां

