मोहाली। जीरकपुर के बलटाना में बिल्डर के घर के बाहर फायरिंग मामले में मोहाली पुलिस ने बड़ी संफलता हासिल की है. जानकारी है कि लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़े तीन शूटरों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने चार दिन के भीतर वारदात को ट्रेस करते किया गया.
इन आरोपितों के पास से कई आधुनिक हथियार मिला है. जिसमें एक आधुनिक 9 एमएम पिस्टल, वारदात में इस्तेमाल स्विफ्ट कार और मोबाइल फोन बरामद किया है. इस मोबाइल फोन से कई जानकारी सामने आने की संभावन है. मोबाइल फोन का इस्तेमाल वारदात के दौरान घर के बाहर हुई फायरिंग का लाइव वीडियो बनाने के लिए किया गया था.
खास बात ये है कि इंस्पेक्टर प्रदीप बाजवा के नेतृत्व में चार दिन में वारदात को सुलझा लिया गया.इस बारे में एसएसपी मोहाली वरुण शर्मा ने बताया कि 14 अक्टूबर की रात करीब 2:17 बजे स्विफ्ट कार सवार बदमाशों ने बलटाना निवासी राम कुमार के घर के बाहर करीब आठ राउंड फायर किए थे. राम कुमार प्राॅपर्टी कारोबार से जुड़े हैं. इतना हिमांशु वारदात के बाद उन्हें अर्श पंडित की ओर से लारेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर रंगदारी को लेकर धमकी भरी काॅल भी की गई थी. इस मामले में जीरकपुर थाने में केस दर्ज किया गया था. वारदात को सुलझाने के लिए सीआईए स्टाफ खरड़ और ऑपरेशन सेल मोहाली की टीमें गठित की गई थीं.
पुलिस टीमों ने आपसी तालमेल से कार्रवाई करते हुए तीन शूटरों को गिरफ्तार कर लिया. यह एक बड़ी सफलता है. अनुमान है कि यह शूटर पहले कई वारदात को अंजाम दिए होंगे.
- भाजपा प्रदेश कार्यालय में कन्या पूजन और भोज: महिला मोर्चा ने किया आयोजन, प्रदेश की खुशहाली के लिए की कामना
- SSR-2027 का शेड्यूल जारी: 12 नवंबर को आएगी ड्राफ्ट वोटर लिस्ट, इस तारीख तक दावा-आपत्ति का रहेगा मौका
- ‘उम्र सीमा घटाकर 14 साल कर दी जाए…’ अबू आजमी की ने की बड़ी मांग, टाइगर श्रॉफ पर हमले को लेकर महाराष्ट्र सरकार को घेरा
- 185Hz डिस्प्ले के साथ 28 अक्टूबर को लॉन्च होगा iQOO Neo 12, मिलेगी 9000mAh की बैटरी
- Vote Chori : वोट चोरी मुद्दे पर INDIA ब्लॉक के खिलाफ BJP चलाएगी अभियान, इस दिन से होगा शुरू

