मोहाली। मोहाली में सोमवार सुबह हड़काने मचा रहा। इसका कारण एक बार फिर से शहर के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलना है। धमकी मिलने के बाद एक बार फिर से स्कूल में हड़कंप मचा। जहां स्कूल प्रशासन सावधानी बरतने में लगा वही पुलिस की टीम भी स्कूल परिसर के चप्पे चप्पे की तलाशी लेने नजर आई।
आपको बता दें कि सूचना मिलने के बाद प्रशासन, पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। पुलिस, बम निरोधक दस्ता (बम स्क्वॉड), डॉग स्क्वॉड और अन्य सुरक्षा टीमें तुरत ही उस स्कूलों में पहुंच गईं जिसे उड़ने की धमकी मिली थी। पुलिस की टीम ने पूरे परिसर की सघन तलाशी शुरू कर दी। साथ ही स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है।
बच्चों की सुरक्षा है प्राथमिकता
धमकी मिलने के बाद छात्रों, शिक्षकों और स्कूल स्टाफ की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए सभी आवश्यक एहतियाती कदम उठाए गए। सुरक्षा एजेंसियां स्कूल परिसरों के हर हिस्से की बारीकी से जांच कर रही हैं ताकि किसी भी संभावित खतरे को समय रहते टाला जा सके।
नहीं मिली कोई संदिग्ध वस्तु
आपको बता दें कि स्कूल में पुलिस टीम ने हर एक स्थान का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में अब तक किसी भी स्कूल परिसर से कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक बरामद नहीं हुआ है। हालांकि, मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कोई भी जोखिम लेने के मूड में नहीं है और पूरे घटनाक्रम की हर पहलू से जांच की जा रही है।
हर एंगल से जांच जारी
पुलिस की साइबर और तकनीकी टीमें धमकी भेजने वाले की पहचान और उसके स्रोत का पता लगाने में जुटी हैं। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए पूरे क्षेत्र में पहले से ही सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी। ऐसे में स्कूलों को मिली बम की धमकी के बाद सुरक्षा एजेंसियां और भी अधिक सतर्क हो गई हैं। फिलहाल जांच जारी है और पुलिस पूरे मामले पर लगातार नजर बनाए हुए है।
- रायगढ़ नगर निगम की वेबसाइट हैक! खुलते ही दिखा पाकिस्तान का सिंबल, जांच में जुटी पुलिस
- कलेक्टर के सामने महिला ने खोली जिला अस्पताल की पोल, बोली- रात में बिना बताए आइए, तब पता चलेगी हकीकत
- महिला कांग्रेस की बैठक: सरकार की नीतियों के खिलाफ संघर्ष और महिलाओं के अधिकारों पर हुई चर्चा, आगामी कार्यक्रमों पर बनी रणनीति
- अनोखी शादी: मायके से खुद बरात लेकर निकली दुल्हन, शुभ मुहूर्त के चक्कर में लहंगे में ही सड़क पर लगा दी दौड़
- पानी की बूंद-बूंद को तरसे लोग: गुड़गांव के 40% हिस्से में बिजली सप्लाई ठप, पुलिस ने खुलवाया जाम
