मोहाली। पंजाब के मोहाली में सोहाना इलाके से बेअदबी की एक दुर्भाग्यपूर्ण घटना सामने आई है। गुरुद्वारा सिंह शहीदां के समीप माता साहिब कौर गुरुद्वारे के पास गुटका साहिब के अंग जमीन पर बिखरे हुए मिले। इस घटना के बाद सिख संगत और स्थानीय लोगों में भारी रोष फैल गया, जिसके विरोध में प्रदर्शनकारियों ने एयरपोर्ट रोड पर चक्का जाम कर दिया।
घटना का खुलासा तब हुआ जब गुरुद्वारे के एक सेवादार ने गुटका साहिब के अंगों को जमीन पर बिखरा हुआ देखा। उन्होंने तुरंत अन्य सेवादारों और स्थानीय लोगों को इसकी सूचना दी। देखते ही देखते मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और एयरपोर्ट रोड को पूरी तरह बंद कर दिया, जिससे यातायात काफी समय तक प्रभावित रहा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने आरोप लगाया कि यह घटना किसी गहरी साजिश का हिस्सा है।
स्थानीय निवासियों का कहना है कि पास के ही गुरुद्वारा सिंह शहीदां में गुटका साहिब रखे हुए हैं और आशंका है कि ये अंग वहीं से लाए गए हों। लोगों ने इस बात पर भी नाराजगी जताई कि सरकार द्वारा सख्त कानून बनाए जाने के बावजूद शरारती तत्वों में कानून का कोई डर दिखाई नहीं दे रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही मोहाली सिटी-2 के डीएसपी हरसिमरन सिंह बल भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को शांत कराया और आश्वासन दिया कि पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है। डीएसपी ने मीडिया को बताया कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।

इलाके में लगे सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। नए सख्त कानून के तहत दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी और उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है, लेकिन इलाके में तनाव को देखते हुए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला
