मोहाली. पंजाब पुलिस के राज्य विशेष अभियान प्रकोष्ठ को बड़ी सफलता मिली है, जिसमें टीम ने मोहाली में एक बड़ी आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है. पुलिस ने विदेश में बैठे एक आतंकवादी के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के पास से आरडीएक्स से तैयार किया गया एक शक्तिशाली आईईडी भी बरामद हुआ है, जिसे समय रहते निष्क्रिय कर दिया गया.
गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अमृतसर के रहने वाले हैं.जिसमें एक गुज्जरपुरा निवासी 32 वर्षीय मणि सिंह और गिलवाली गेट निवासी 28 वर्षीय अभिषेक कुमार के रूप में हुई है.
पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने मीडिया को बताया कि बरामद किया गया आईईडी करीब 2.5 किलोग्राम वजन का था और पूरी तरह से इस्तेमाल के लिए तैयार था. खुफिया जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम ने मोहाली के वाईपीएस चौक के सामने स्थित एक पार्क के पास घेराबंदी कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया. शुरुआती जांच में सामने आया है कि दोनों आरोपी बस से अमृतसर से मोहाली पहुंचे थे और उनके पास विस्फोटक उपकरण भी था.

निरोधक दस्ता पहुंचा मौके पर
आरोपियों की गिरफ्तारी के तुरंत बाद बम निरोधक दस्ते को मौके पर पहुंच कर आईईडी को सफलतापूर्वक निष्क्रिय किया इसके बाद विस्फोटक को सुरक्षित तरीके से नष्ट कर दिया गया. खबर है कि मणि सिंह की हाल ही में सोशल मीडिया के माध्यम से विदेश में रहने वाले एक आतंकवादी से बातचीत शुरू हुई थी. बाद में उसने अपने बहनोई अभिषेक कुमार को भी उससे मिलवाया.जांच के अनुसार, आतंकवादी ने दोनों को कुछ काम करने के बदले आर्थिक मदद का लालच दिया था. पुलिस का कहना है कि आर्थिक तंगी के कारण दोनों आरोपी उसके लिए काम करने को तैयार हो गए थे.
- सनसनीखेज वारदात: कन्नौज में वकील की गोली मारकर हत्या, पुरानी रंजिश के चलते कांग्रेस नेता पर आरोप
- अमेठी: दीपावली पर पटाखे जलाते समय बड़ा हादसा, चार बच्चों समेत पांच लोग गंभीर रूप से झुलसे
- ‘मरी हुई कांग्रेस को कौन चंदा देगा’, कांग्रेस की फंडिंग में आई भारी गिरावट पर बोले रामकृपाल यादव
- अमीर बनने के लालच में हैवान बना युवक: पहले 5 साल के मासूम को पिलाई शराब, फिर चाकू से रेता गला, शरीर के अंग निकालकर खेत में छिपाया शव
- Bihar Top News Today: CM ने दलित बस्ती के साथ मनाई दिवाली, 5 मजदूरों की मौत, पुलिस टीम पर हमला

