मोहाली में एक बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोने के कारण दम घुटने से मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
यह घटना 26 और 27 दिसंबर की रात पंजाब ग्रेटर सोसाइटी, न्यू चंडीगढ़ में घटी। मकान मालिक के अनुसार नेपाल निवासी दीपक उनके घर में घरेलू नौकर के रूप में काम करता था और अपनी पत्नी परशुपति और डेढ़ साल के बेटे के साथ नौकर क्वार्टर में रहता था।
ठंड से बचने के लिए दीपक ने कमरे में अंगीठी जलाई और परिवार के साथ सो गया। देर रात सांस लेने में तकलीफ होने पर उसने पत्नी और बच्चे को जगाने की कोशिश की, लेकिन दोनों बेहोश हो चुके थे। कमरे में धुआं भरने से दीपक भी बेहोश हो गया।

मकान मालिक ने दी पुलिस को सूचना
मकान मालिक ने तुरंत थाना मुल्लांपुर और कंट्रोल रूम को सूचना दी। एसएचओ सतिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला और बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जबकि दीपक का इलाज जारी है।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने बताया कि अंगीठी से निकलने वाले धुएं के कारण मां और बेटे की मौत हुई। दीपक की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
- ईरान के साथ धोखा: यूएस-तेहरान सीजफायर में पाकिस्तान की भूमिका पर बड़ा खुलासा; अमेरिका के इशारे पर काम कर रहा था
- ‘सरकार बनने पर…उल्टा लटका दिया जाएगा’, बंगाल चुनाव को लेकर ये क्या बोल गए गिरिराज सिंह?
- शिक्षा पर सियासत: मंत्री यादव ने कहा- सरकारी स्कूलों में रोजाना राष्ट्रगीत, राष्ट्रगान के साथ होगा मंत्रोच्चार, पीसीसी चीफ बैज ने उठाया सवाल, बोले- क्या शिशु मंदिर बनाना चाहती है सरकार?
- आखिर ये कब रुकेगा..? US के हवाई हमलों से दहला लेबनान, बेबस मिया खलीफा के छलके आंसू, अमेरिका और इजराइल को बताया – ‘आतंकवादी देश’
- एनआईटी कुरुक्षेत्र में 8 दिन में दो छात्रों ने की आत्महत्या, हॉस्टल में फांसी लगाकर दी जान
