मोहाली में एक बंद कमरे में अंगीठी जलाकर सोने के कारण दम घुटने से मां और बेटे की मौत हो गई, जबकि पिता को बेहोशी की हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
यह घटना 26 और 27 दिसंबर की रात पंजाब ग्रेटर सोसाइटी, न्यू चंडीगढ़ में घटी। मकान मालिक के अनुसार नेपाल निवासी दीपक उनके घर में घरेलू नौकर के रूप में काम करता था और अपनी पत्नी परशुपति और डेढ़ साल के बेटे के साथ नौकर क्वार्टर में रहता था।
ठंड से बचने के लिए दीपक ने कमरे में अंगीठी जलाई और परिवार के साथ सो गया। देर रात सांस लेने में तकलीफ होने पर उसने पत्नी और बच्चे को जगाने की कोशिश की, लेकिन दोनों बेहोश हो चुके थे। कमरे में धुआं भरने से दीपक भी बेहोश हो गया।

मकान मालिक ने दी पुलिस को सूचना
मकान मालिक ने तुरंत थाना मुल्लांपुर और कंट्रोल रूम को सूचना दी। एसएचओ सतिंदर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तीनों को अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने जांच के बाद महिला और बच्चे को मृत घोषित कर दिया, जबकि दीपक का इलाज जारी है।
पुलिस कर रही जांच
पुलिस ने बताया कि अंगीठी से निकलने वाले धुएं के कारण मां और बेटे की मौत हुई। दीपक की हालत गंभीर है और उसका इलाज चल रहा है। पुलिस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
- कैमूर पहाड़ी की गुफाओं में जलभराव, सासाराम के प्रसिद्ध गुप्ता धाम में श्रद्धालुओं के प्रवेश पर रोक
- केन-बेतवा लिंक प्रोजेक्ट बना आदिवासियों का नासूर! कागजी दावों और जमीनी हकीकत की जंग, पांचवें दिन भी जल सत्याग्रह-चिता आंदोलन जारी
- ED का अमृत ग्रुप पर कोलकाता और इंदौर के 17 ठिकानों पर एक साथ रेड, काला धन खपाने का आरोप
- JSSC CGL Exam Scam: जांच के घेरे में आयोग के अधिवक्ता, दो आरोपियों की जमानत पर फैसला सुरक्षित, JPSC केस में पूर्व अधिकारी को झटका
- भिवानी की नई सब्जी मंडी में अवैध कब्जों के आरोप, 200 गज ऑक्शन प्लेटफॉर्म पर टीन शेड-जाल लगाने की शिकायत; DC से जांच की मांग


