शिखिल ब्यौहार, भोपाल। मध्य प्रदेश की मोहन सरकार ने IAS, IPS और IFS अधिकारियों को बड़ा तोहफा दिया है। राज्य सरकार ने ऑल इंडिया सर्विस अधिकारियों के महंगाई भत्ते यानी DA में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी कर दी है। अब इन अधिकारियों को 58 प्रतिशत की जगह 60 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा।

READ MORE: MP का हर नागरिक 55,323 का कर्जदार! कर्ज के आंकड़ों पर कांग्रेस का बड़ा दावा- ‘जनता के टैक्स से ही चुकाया जाएगा सरकार का उधार’

सरकार का यह फैसला 1 जनवरी 2026 से प्रभावी माना जाएगा। बताया जा रहा है कि यह निर्णय केंद्र सरकार के वित्त मंत्रालय की 22 अप्रैल 2026 को जारी अधिसूचना के आधार पर लिया गया है। महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के बाद प्रदेश के IAS, IPS और IFS अधिकारियों के वेतन में भी इजाफा होगा। राज्य सरकार के इस फैसले को अधिकारियों के लिए बड़ी राहत माना जा रहा है। 

 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m