चंडीगढ़. मुख्यमंत्री भगवंत मान को काला झंडा दिखाने वाले मोहनजीत सिंह की पिटाई का मामला तूल पकड़ चुका है. विपक्ष द्वारा इस मामले के उठने और विरोध होने के बाद पंजाब सरकार ने एक्शन लेते हुए मोहजीत डीएसपी हरविंदर सिंह का ट्रांसफर कर दिया है. इतना ही नहीं इसके साथ ही 3 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर करने का आदेश भी जारी किया है.
आपको बता दें कि शेरों गांव के मोहनजीत सिंह ने पास के एक घर की छत पर खड़े होकर मुख्यमंत्री भगवंत मान की तरफ काला झंडा लहराया और नशीली दवाओं की समस्या से निपटने के सरकारी दावों पर सवाल उठाते हुए नारे लगाए. इस घटना के बाद पुलिस ने उन्हें नीचे उतारा और गिरफ्तार कर लिया. 37 साल के मोहनजीत सिंह ने यह भी आरोप लगाया है कि पुलिस हिरासत में उनके साथ बेरहमी से पीटा गया.
उसके अनुसार मुझे गांव में ही डीएसपी हरिंदर सिंह खैरा ने पीटा और बाद में पुलिस स्टेशन ले जाया गया, जहां मेरे बाल और दाढ़ी का अपमान किया गया. इसके बाद में मेरे घावों पर नमक छिड़का गया.इस जानकारी के सामने आने के बाद इस मुद्दे को सभी ने उठाया और मामले की गंभीरता को देखते हुए अब इस पर बड़ी कार्यवाही की गई है.
वहीं इस मामले पर अधिकारियों ने कहा कि इस आरोप की जांच चल रही है और साथ ही उन्होंने उन मामलों की सूची भी पेश की जिनमें उसके खिलाफ पहले मामला दर्ज किया गया था. विपक्ष ने इस मुद्दे को उठाया और सरकार पर दबाव बनाया, जिसके बाद अब पंजाब सरकार ने एक्शन लिया है.
- SIR के आरोपों पर नरोत्तम मिश्रा का तंज, कहा- वोट चोरी नहीं, चोरों को वोट देना किया बंद’
- CG News: बाढ़ के बीच फंसे कर्मचारियों का बड़ा रेस्क्यू, एयरलिफ्ट कर निकाला गया सुरक्षित
- ‘मुख्यमंत्री जी और भाजपा वोट चोरी में शामिल’, अखिलेश यादव का बड़ा हमला, जानिए CM योगी को लेकर ऐसा क्यों कहा?
- बेगूसराय में खाकी पर हमला, शराब तस्करों को छुड़ाने के लिए पुलिस टीम पर लाठी-डंडे और चप्पलों से धावा
- हिसार से हुंकार: OBC समाज ने अधिकारों के लिए फूंका बिगुल, 15 नवंबर को महासम्मेलन का ऐलान


