Business Desk- Molbio Diagnostics Share : हाल ही में शेयर बाजार में लिस्ट हुई हेल्थकेयर सेक्टर की कंपनी Molbio Diagnostics के शेयर चर्चा में हैं। इसकी बड़ी वजह ग्लोबल ब्रोकरेज फर्म Jefferies की ताजा रिपोर्ट है। ब्रोकरेज ने कंपनी पर कवरेज शुरू करते हुए शेयर पर खरीदारी की सलाह दी है और इसे अपनी हाई-कन्विक्शन टॉप पिक में शामिल किया है।

Jefferies ने कंपनी के मजबूत प्रोडक्ट पोर्टफोलियो और आगे की ग्रोथ को देखते हुए शेयर का टारगेट प्राइस 1,600 रुपए तय किया है। मंगलवार को शेयर 1,272 रुपए पर बंद हुआ था। इस भाव से देखें तो शेयर में करीब 26% की तेजी की गुंजाइश बनती है। वहीं, अपसाइड सिनेरियो में ब्रोकरेज ने 1,970 रुपए का टारगेट दिया है, जो मौजूदा भाव से करीब 55% ऊपर है।
Jefferies को क्यों पसंद आ रही Molbio?
Jefferies के मुताबिक, Molbio Diagnostics ने एक अलग तरह का पॉइंट-ऑफ-केयर मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स प्लेटफॉर्म सफलतापूर्वक तैयार और कमर्शियलाइज किया है। कंपनी के पास आने वाले समय में दो नए प्लेटफॉर्म और मजबूत प्रोडक्ट पाइपलाइन है। ब्रोकरेज का मानना है कि इससे कंपनी के लिए आगे ग्रोथ के कई मौके बन सकते हैं।
TrueNat से कंपनी को सबसे ज्यादा सपोर्ट
ब्रोकरेज के मुताबिक, कंपनी का TrueNat प्लेटफॉर्म ग्रोथ का सबसे बड़ा आधार है। वित्त वर्ष 2026 में कंपनी की करीब 86% सेल्स TrueNat से आई। यह अल्ट्रा-पोर्टेबल और बैटरी से चलने वाला मॉलिक्यूलर डायग्नोस्टिक्स प्लेटफॉर्म है।
TrueNat से करीब 130 मिलियन डॉलर का रेवेन्यू आता है, जबकि इसके प्रमुख पीयर GeneXpert का कारोबार करीब 3 बिलियन डॉलर है। कंपनी ने ProRad के जरिए पोर्टेबल एक्स-रे और OptraSCAN के जरिए डिजिटल पैथोलॉजी में भी विस्तार किया है। इसके अलावा कई अन्य प्रोडक्ट डेवलपमेंट में हैं।
Jefferies को भारत और विदेशी बाजारों में TrueNat के विस्तार के साथ ProRad की स्केलिंग और अमेरिका में OptraSCAN की कमर्शियल लॉन्चिंग से आगे ग्रोथ की उम्मीद है।
रेवेन्यू में 22% CAGR का अनुमान
Jefferies ने वित्त वर्ष 2026 से 2029 के बीच कंपनी के रेवेन्यू में 22% CAGR की ग्रोथ का अनुमान लगाया है। ब्रोकरेज के मुताबिक, टेस्ट-किट कैपेसिटी यूटिलाइजेशन 58% से बढ़कर 77% हो सकता है। वहीं, OptraSCAN का योगदान टॉपलाइन में 11% तक पहुंच सकता है।
कर्मचारी लागत का हिस्सा सेल्स के 10% से घटकर 8% होने का अनुमान है। इससे कंपनी के मार्जिन में करीब 830 बेसिस प्वाइंट का सुधार हो सकता है। इसी अवधि में EBITDA में 36% CAGR और PAT में 47% CAGR की ग्रोथ का अनुमान लगाया गया है।
B2G और TB टेस्टिंग पर निर्भरता बड़ा रिस्क
Jefferies ने कंपनी के रेवेन्यू कंसंट्रेशन को प्रमुख जोखिम बताया है। वित्त वर्ष 2026 में करीब 80% रेवेन्यू B2G सेगमेंट और करीब 70% रेवेन्यू TB टेस्टिंग से आया। ऐसे में इन दोनों सेगमेंट में ग्रोथ धीमी पड़ने पर कंपनी की कुल ग्रोथ प्रभावित हो सकती है।
लिस्टिंग के बाद करीब 25% करेक्शन
Molbio Diagnostics की बाजार में लिस्टिंग 17 अगस्त 2026 को हुई थी। शेयर 11 सितंबर को 1,686 रुपए के पोस्ट-लिस्टिंग हाई पर पहुंचा था। इसके बाद इसमें करीब 25% का करेक्शन आया। मंगलवार के 1,272 रुपए के बंद भाव के आधार पर शेयर पिछले एक महीने में करीब 17% ऊपर है।


