कर्ण मिश्रा, ग्वालियर। मध्यप्रदेश के जेलों में रुपए की लेन-देन की बातें सामने आती रहती है। इसी कड़ी में प्रदेश के ग्वालियर केंद्रीय जेल में रुपए लेने का गंभीर मामला सामने आया है। आरोप किसी और ने नहीं बल्कि जेल प्रहरी ने लगाए हैं वे भी सहायक जेल अधीक्षक पर है। मामले में जेल अधीक्षक ने प्रहरी पवन शर्मा को निलंबित कर दिया है।
कैदियों को प्रताड़ित करने का भी आरोप
दरअसल जेल प्रहरी पवन शर्मा ने ही सहायक जेल अधीक्षक नीरज यादव पर आरोप लगाया है। केंद्रीय जेल ग्वालियर में कैदियों से रुपये लेने का आरोप लगाया है। रुपये न देने पर कैदियों को प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है। जेल अधीक्षक विदित सिरवैया ने पवन शर्मा को निलंबित कर दिया है। झूठे आरोपों पर पवन शर्मा पर एक्शन हुआ है।
जेल प्रहरी पवन शर्मा ने यह आरोप लगाए-
- जेल में बंद बंदियो को गाँजा स्मेक सब कुछ रुपए के जरिए उपलब्ध होता है
- जेल में बैरक बदलवाने के नाम पर 50 हजार तक की वसूली की जाती है
- बंदी से फोन पर बात करने के एवज में 500 रुपये प्रति 2 मिनट लिए जाते हैं
- जेल में बंदियो को डिमांड के अनुसार सामान भी उपलब्ध कराया जाता है

