चंडीगढ़. मौसम विभाग के अनुसार पंजाब में मानसून पूरी तरह सक्रिय नहीं हो पाया है। एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है और जम्मू-कश्मीर से लेकर पंजाब के मालवा क्षेत्र तक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है, लेकिन इसका असर पंजाब में बहुत कम देखने को मिल रहा है। अगले चार दिनों तक राज्य में बारिश का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। बीते दिन कुछ स्थानों पर हल्की बारिश दर्ज की गई, जिसके कारण तापमान में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ और यह सामान्य के आसपास बना रहा। सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
लुधियाना में 27 मिमी, फिरोजपुर में 49.5 मिमी और मोहाली में 12 मिमी बारिश हुई। तापमान की बात करें तो अमृतसर में 1.5 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद 36.5 डिग्री, लुधियाना में 1 डिग्री की बढ़ोतरी के साथ 35.2 डिग्री और पठानकोट में 2.3 डिग्री की बढ़ोतरी के बाद 36.1 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं, पटियाला में 1.2 डिग्री की गिरावट के बाद तापमान 34.8 डिग्री रहा।मौसम विभाग के अनुसार, 28 और 29 जुलाई को पठानकोट, होशियारपुर और रूपनगर में बारिश की संभावना है। 30 और 31 जुलाई को भी हिमाचल प्रदेश से सटे इलाकों में बारिश हो सकती है, जबकि अन्य जिलों में हल्की-फुल्की बारिश की संभावना है।
हालांकि, किसी भी तरह का बारिश का अलर्ट जारी नहीं किया गया है।पंजाब के प्रमुख शहरों का मौसम पूर्वानुमान:अमृतसर: हल्के बादल छाए रहेंगे।

तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच रहने की संभावना।
- जालंधर: हल्की बादलवाही। तापमान 28 से 34 डिग्री के बीच।
- लुधियाना: हल्के बादल। तापमान 27 से 34 डिग्री के बीच।
- पटियाला: हल्की बादलवाही। तापमान 27 से 34 डिग्री के बीच।
- मोहाली: हल्के बादल। तापमान 27 से 34 डिग्री के बीच।
- पीपल पेड़ का चमत्कारी उपाय, शनि दोष, कर्ज और शत्रुओं से मिलेगी मुक्ति!
- प्राइवेट बस में दे दिया 2021 का फर्जी टिकट, टोकने पर कांग्रेस नेता को डंडों से पीटा और चढ़ाने लगे बस
- फिंगर लगवाने पर भी नहीं मिल रहा राशन: गरीबों की बढ़ी समस्या, कलेक्टर के आदेश को भी तवज्जो नहीं दे रहे अधिकारी
- कल चीन जाएंगे NSA अजित डोभाल: विदेश मंत्री वांग यी के साथ इन अहम मुद्दों पर होगी चर्चा
- कटनी में राशन का संकट ! अगस्त का अनाज मिला, ग्रामीणों ने की जुलाई और बकाया 6 माह के राशन की मांग

