चंडीगढ़ : पंजाब में मानसून के अगले तीन दिनों में दस्तक देने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, मानसून मध्य राजस्थान तक पहुंच चुका है और हिमाचल प्रदेश की ओर तेजी से बढ़ रहा है।
आज भी पंजाब के कई जिलों में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटों में पंजाब के औसत अधिकतम तापमान में 0.6 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज की गई, हालांकि तापमान अभी भी सामान्य के करीब है।
तापमान में उतार-चढ़ाव
प्रदेश में सबसे अधिक तापमान बठिंडा में 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके अलावा अमृतसर, लुधियाना, फरीदकोट और जालंधर में तापमान 36 डिग्री से ऊपर रहा। आज तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, लेकिन अगले 24 घंटों बाद तापमान में 2-3 डिग्री की गिरावट की संभावना है।

जून में 40% कम बारिश
मौसम विभाग के अनुसार, 1 से 19 जून 2025 तक पंजाब में औसतन 26.65 मिमी बारिश हुई, जबकि इस दौरान सामान्य बारिश 45 से 50 मिमी मानी जाती है। इस बार 40% से अधिक बारिश की कमी दर्ज की गई। गुरदासपुर, होशियारपुर, जालंधर, मुक्तसर और मानसा जैसे जिलों में सामान्य से काफी कम बारिश हुई, जिसका असर फसलों पर भी पड़ सकता है।
मौसम अलर्ट
मौसम विभाग ने 23 जून तक पंजाब के विभिन्न क्षेत्रों के लिए मौसम अलर्ट जारी किया है। 20 जून को पठानकोट, होशियारपुर, जालंधर, गुरदासपुर, कपूरथला, रूपनगर, नवांशहर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में आंधी-तूफान और बिजली चमकने का येलो अलर्ट है।
21 और 22 जून को लुधियाना, पटियाला, जालंधर, अमृतसर, नवांशहर, संगरूर, रूपनगर, मानसा सहित कई जिलों में तेज हवाओं, बिजली चमकने और बारिश की संभावना है।
- शुक्र अस्त : 37 दिन तक इन मामलों में 4 राशियों को बरतनी होगी सावधानी; वैवाहिक जीवन पर पड़ेगा असर
- जाली नोट का खेल ठेके पर फेल: हरदोई में 100 और 200 के नकली नोट से शराब खरीदना पड़ा भारी, दो गिरफ्तार
- बड़ी खबर : आकाशीय बिजली गिरने से तीन लोगों की मौत, तीन घायल
- भोपाल पुलिस कमिश्नरेट में बड़ा प्रशासनिक एक्शन: कहीं जुए का अड्डा तो कहीं घूसखोरी, 3 थानों के प्रभारियों पर गिरी गाज
- कुत्ते-बिल्ली के बाल और पंजों के निशान कर रहे हैं फर्नीचर खराब, इन आसान टिप्स से रखें सुरक्षित



