चंडीगढ़। पंजाब में इस बार मानसून ने भारी तबाही मचाई है। बारिश और बाढ़ के कारण अभी लोगों का जनजीवन सामान्य नहीं हो पाया है लेकिन इन सब के बीच अब लोगों के लिए राहत भरी खबर है। मानसून अब विदाई की ओर है और 20 सितंबर तक पूरी तरह से लौट जाएगा। जाते-जाते यह राज्य के मध्य हिस्सों से होकर गुजरेगा, जिसके कारण आज और कल कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
इन जिलों में हल्की बारिश
मौसम विभाग के अनुसार पठानकोट, गुरदासपुर, होशियारपुर, रूपनगर, मोहाली, नवांशहर और फतेहगढ़ साहिब में बूंदाबांदी या हल्की बारिश होने की संभावना है। वहीं बाकी जिलों में मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।तापमान की बात करें तो लुधियाना में अधिकतम 37.1 डिग्री, मानसा में 36.6 डिग्री और बठिंडा में न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बारिश से तापमान में गिरावट आएगी और उमस से राहत मिलेगी।

नदी का स्तर हुआ कम आपको बता दें कि नदी का स्तर अब धीरे-धीरे कम हो रहा है। लगातार हो रही बारिश के कारण यह उफान में थी लेकिन अब बीते कुछ दिनों से बारिश का कर काम हुआ है जिसके कारण स्थिति सामान्य होती नजर आ रही है। वही बांधों की बात करें तो वह भी अब खतरे के निशान से नीचे आ चुके हैं। लोगों का जनजीवन अब सामान्य हो रहा है। इन सभी के बीच में मान सरकार ने सफाई अभियान भी छोड़ दिया है जिससे बाढ़ के कारण कोई गंदगी को अब ठीक किया जा रहा है।
- मेला देखने गए कारोबारी के घर से 40 लाख के जेवर और 6 लाख कैश चोरी, इलाके में सनसनी
- अंधविश्वास का खौफनाक खेल! तांत्रिक के चक्कर में पत्नी का सिर काली मंदिर में चढ़ाया, पिता कि भी की निर्मम हत्या
- हिसाब तो देना पड़ेगा! मस्जिद निर्माण की फंडिंग और खर्च को लेकर वक्फ बोर्ड पर गंभीर आरोप, घेराव कर हाईकोर्ट जाने की मिली चेतावनी
- उम्र छोटी, कारनामे बड़े! 3 साल की परीशा ने दिखाया कमाल, India Book of Records में दर्ज हुआ नाम
- खेत की मेढ़ काटने को लेकर हुए खूनी संघर्ष में युवक की हत्या, कुल्हाड़ी से सिर और सीने पर किए गए वार

