चंडीगढ़. पंजाब में मॉनसून की सुस्त रफ्तार के बीच गर्मी ने लोगों को बेहाल कर रखा है. सोमवार को लुधियाना में 0.4 मिमी और रोपड़ में 0.5 मिमी बारिश दर्ज की गई, लेकिन बाकी पंजाब में बारिश नहीं हुई. इसके चलते प्रदेश में अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी हुई है. फरीदकोट सबसे गर्म रहा, जहां तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया, जबकि बठिंडा में 42.5 डिग्री दर्ज किया गया. फरीदकोट में पिछले 24 घंटों में तापमान में 5.1 डिग्री की उछाल आई है.
26 जून के लिए ऑरेंज अलर्ट
मौसम विभाग ने 26 जून के लिए पंजाब में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जबकि 24, 25, 27, 28 और 29 जून के लिए कई जिलों में येलो अलर्ट जारी है. सोमवार को पूरे दिन मध्यम धूप और बादल छाए रहे, लेकिन हवा न चलने के कारण उमस भरी गर्मी का असर रहा.
पांच जिलों में बारिश की संभावना
हालांकि मॉनसून अभी पठानकोट तक सीमित है, लेकिन हिमाचल प्रदेश में बारिश का प्रभाव पंजाब के सीमावर्ती जिलों में दिख रहा है. मौसम विभाग ने पठानकोट, होशियारपुर, नवांशहर, रूपनगर और मोहाली में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है.

29 जून तक बारिश की चेतावनी
- मौसम विभाग ने 29 जून तक पंजाब में बारिश की संभावना जताई है:
- 25 जून: पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, तरनतारन, कपूरथला, होशियारपुर, जालंधर, नवांशहर, लुधियाना, रूपनगर, मोहाली, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में बारिश की संभावना. कुछ जिलों में गरज के साथ बारिश और बिजली गिरने की भी आशंका.
- 26 जून: पूरे पंजाब में बारिश की संभावना, कई जिलों में गरज और बिजली का खतरा.
- 27 जून: माझा और दोआबा में सामान्य स्थिति, लेकिन मालवा क्षेत्र में बारिश के लिए येलो अलर्ट.
कैसा है आपके शहर का मौसम
- अमृतसर: बारिश की संभावना, रुक-रुक कर बादल. तापमान 26-35 डिग्री सेल्सियस.
- जालंधर: रुक-रुक कर बादल. तापमान 26-35 डिग्री सेल्सियस.
- लुधियाना: बारिश की संभावना, रुक-रुक कर बादल. तापमान 25-35 डिग्री सेल्सियस.
- पटियाला: बारिश की संभावना, रुक-रुक कर बादल. तापमान 26-35 डिग्री सेल्सियस.
- मोहाली: बारिश की संभावना, रुक-रुक कर बादल. तापमान 26-33 डिग्री सेल्सियस.
- गोइंदवाल साहिब में 1 अक्टूबर को ‘मुख्यमंत्री मावां-धियां सत्कार योजना’ का भव्य कार्यक्रम, CM भगवंत मान जारी करेंगे दूसरी किस्त
- Bihar Top News 28 September 2026: आधिकारी के ठिकानों पर छापेमारी, बेटे के लिए इंसाफ मांग रही मां अनशन पर बैठी
- Today’s Top News: पूर्व सीएम बघेल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, कबड्डी खिलाड़ी संजू को 51 लाख की प्रोत्साहन राशि, सुकमा के बाढ़ प्रभावित परिवारों को मिलेंगे 10-10 हजार रुपये अतिरिक्त, जूनियर डॉक्टरों ने खत्म की हड़ताल, मुख्य चुनाव आयुक्त के खिलाफ प्रदेशभर में कांग्रेस का प्रदर्शन… पढ़ें दिनभर की प्रमुख खबरें
- सीएम साय कल यूथ कॉन्क्लेव में होंगे शामिल, विद्यार्थियों और स्टार्टअप्स उद्यमियों से करेंगे संवाद
- Rajasthan News: बार काउंसिल में दो महिला अधिवक्ताओं की एंट्री, मुख्य न्यायाधीश ने किया मनोनयन


