Dharm Desk : Moon Transit 2026: वैदिक ज्योतिष में चंद्रमा को मन भावना और मानसिक स्थिति के साथ दैनिक जीवन का कारक ग्रह माना जाता है. चंद्रमा सबसे तेज गति से राशि परिवर्तन करने वाले ग्रह हैं और यह सिर्फ ढाई दिन (करीब 2.25 दिन) तक एक राशि में रहते हैं. 18 जुलाई की रात 11:59 बजे चंद्रमा सिंह राशि से निकलकर कन्या राशि में प्रवेश किया है. कन्या राशि के स्वामी बुध हैं. और ज्योतिष में बुध, चंद्रमा को अपना शत्रु मानता हैं. ऐसे में चंद्रमा का यह गोचर कुछ राशियों के लिए मानसिक तनाव आर्थिक उतार-चढ़ाव और पारिवारिक चुनौतियां लेकर आ सकता है. खासकर इन 3 राशियों को मेष तुला और कुंभ राशि के जातकों को इस दौरान सोच-समझकर फैसले लेने की सलाह दी जाती है.

इन 3 राशि वालों का होगा सावधान

मेष राशि

चंद्रमा आपकी राशि से छठे भाव में गोचर करेंगे यह भाव शत्रु, ऋण और रोग से जुड़ा रहता है. इसलिए खर्च और विवाद बढ़ सकते हैं. इस दौरान पुराने कर्ज या उधार चुकाने का दबाव बन सकता है. आर्थिक मामलों में अनावश्यक खर्च बढ़ने की भी संभावना रहेगीl परिवार के किसी व्यक्ति या करीबी व्यक्ति के साथ मतभेद की स्थिति बन सकती है. बातचीत करते समय संयम और संतुलित शब्दों का प्रयोग करना आपके लिए लाभदायक रहेगा. कार्यक्षेत्र में भी विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता होगी.

चंद्रमा के मंत्रों का जप करें और सोमवार के दिन सफेद वस्तुओं का दान करें.

तुला राशि

तुला राशि के लिए चंद्रमा का गोचर द्वादश भाव में होगा जिसे व्यय और हानि का भाव माना जाता है. इस दौरान धन संबंधी मामलों में लापरवाही नुकसान का कारण बन सकती हैl आर्थिक फैसले लेने के सावधानी रखे किसी को उधार देने या बड़ा निवेश करने से पहले अच्छी तरह विचार करें लेन-देन के दौरान कागजों और शर्तों की जांच अवश्य करें. स्वास्थ्य के मामले में भी सावधानी रखनी जरूरी रहेगी विशेषकर नींद और मानसिक तनाव से जुड़ी बीमारियां बढ़ सकती हैं. सामाजिक जीवन में भी सोच-समझकर बोलना अच्छा रहेगा.

शिव जी की पूजा करें और शिव मंत्रों का जप करें.

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए चंद्रमा अष्टम भाव में गोचर करेंगे. यह भाव अचानक होने वाली घटनाओं जोखिम और अनिश्चित का संकेत देता है. इस दौरान अचानक धन खर्च होने या आर्थिक नुकसान की स्थिति बन सकती है l यात्रा के समय अपने कीमती सामान की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखें. निजी योजनाओं या गोपनीय बातों को किसी के साथ साझा करने से बचें, जो लोग घर से दूर रहकर नौकरी या पढ़ाई कर रहे हैं.उन्हें नए लोगों पर तुरंत भरोसा करने से बचना चाहिए.

नियमित रूप से हनुमान चालीसा का पाठ करें l मंगलवार या शनिवार को बजरंग बली की पूजा करें.

Lalluram.Com के व्हाट्सएप चैनल को Follow करना न भूलें.
https://whatsapp.com/channel/0029Va9ikmL6RGJ8hkYEFC2H