Dharm Desk- ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आज रात चंद्रमा मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करने जा रहे, यह गोचर 14 मई की रात 10 बजकर 34 मिनट पर होगा. खास बात यह है कि इसी दिन गुरु प्रदोष व्रत का भी शुभ संयोग बन रहा है. जिससे इस परिवर्तन का महत्व कई गुना बढ़ गया है. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार चंद्रमा मन, भावनाओं और निर्णय क्षमता का प्रतिनिधित्व करता है. इसलिए इसका राशि परिवर्तन सीधे हमारे जीवन पर प्रभाव डालता है. चंद्रमा को सबसे तेज गति से चलने वाला ग्रह माना जाता है. जो हर ढाई दिन में राशि बदलता है. लगभग 28 दिनों में पूरा राशिचक्र पूरा करता है.

यही वजह है कि इसका प्रभाव बहुत जल्दी और स्पष्ट रूप से देखने को मिलता है. इस गोचर के दौरान जहां कुछ लोगों के जीवन में मानसिक उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. कुछ राशियों के लिए यह समय बेहद शुभ संकेत लेकर आ रहा है. यह गोचर आर्थिक मजबूती, करियर ग्रोथ और पारिवारिक खुशियों का कारण बन सकता है. आइए जानते है, इन राशियों पर इसका प्रभाव पढ़ने वाला है.
मिथुन राशि
चंद्रमा का गोचर आपके एकादश भाव में होगा. जिससे आय और लाभ के नए स्रोत खुल सकते है, अचानक लाभ के योग बन रहे है. ऊर्जा और निर्णय क्षमता में वृद्धि होगी. रुका हुआ पैसा वापस मिलने के योग भी बनेंगे. कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और सामाजिक सक्रियता भी बढ़ेगी.
कर्क राशि
आपकी राशि के स्वामी चंद्रमा कर्म भाव को सक्रिय करेंगे. मेहनत का फल मिलेगा. करियर में उन्नति होगी. नौकरी पेशा वाले लोगों के लिए बेहतर मौके मिलने के संकेत है, शेयर बाजार या प्रॉपर्टी से लाभ संभव है. पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा. संतान से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है.
सिंह राशि
सिंह राशि में चंद्रमा का गोचर नवम भाव में होने जा रहा है. नवम भाव में चंद्रमा का गोचर भाग्य को मजबूत करेगा. प्रतियोगी परीक्षा या इंटरव्यू में सफलता मिल सकती है. अटके काम पूरे होंगे. आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा. पार्टनर के साथ मिलकर नया काम शुरू करने का विचार सफल हो सकता है.
मकर राशि
चतुर्थ भाव में चंद्रमा का गोचर पारिवारिक सुख बढ़ाएगा. इस राशि परिवर्तन से आपके पैतृक कारोबार में लाभ मिलेगा. नया वाहन खरीदने के योग हैं. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी और घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा.

