पटियाला। पंजाब के पटियाला जिले के गांव चहल के नजदीक एक बस बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई। PRTC बस में क्षमता से अधिक लोग बैठे थे। इस हादसे में तकरीबन सात लोग जख्मी हुए हैं, इसके बाद जख्मी को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। जब बस पेड़ से टकराई तो लोगों को समझ नहीं आया कि उनके साथ हुआ क्या है। सभी तरफ चीख पुकार मच गई।
थाना भादसों के प्रभारी गुरप्रीत सिंह ने कहा कि हादसे की जांच की जा रही है और इस हादसे में किसी को भी जानी नुकसान नहीं हुआ है। अस्पताल में दाखिल जख्मियों ने बताया कि बस में 100 से अधिक सवारियां थी जबकि बस की क्षमता 52 यात्रियों की है। हादसे की वजह बस का पट्टे का टूटना बताया जा रहा है।
घटना के अनुसार पीआरटीसी PRTC की यह बस वीरवार सुबह 8:00 बजे अमलोह से पटियाला की तरफ जा रही थी और बस में क्षमता से अधिक सवारियां थी। ड्राइवर बस को सम्भल नहीं पाया और गांव चहल के नजदीक बस बेकाबू होकर पेड़ से टकरा गई थी।
- विश्व के एकमात्र ‘सौभाग्येश्वर महादेव’ में लगी महिलाओं की कतार: निर्जला रख हरतालिका तीज पर मांगी अखंड सुहाग की दुआ!
- उज्जैन में सिद्धिविनायक का भव्य दरबार: गणेश चतुर्थी पर लगा 5 लाख मोदक का महाभोग, 12 दिन बंटेगा प्रसाद!
- गोल बाजार में गणपति के दरबार पहुंचे CM साय, 117 साल पुरानी गणेशोत्सव परंपरा में हुए शामिल, 1 करोड़ से ज्यादा का स्वर्ण मुकुट पहनाया
- कोचिंग सेंटर चलाने वालों के लिए जरूरी खबर, 10 हजार फीस से लेकर 3 साल की वैधता तक जानें नियम
- भोपाल में खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन: रंजीत लेक व्यू, बाबू की कुटिया और सागर रेस्टोरेंट पर कसा शिकंजा!



