योगेश पाराशर, मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां रेत माफिया ने वन आरक्षक को कुचल दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वन विभाग का दल गस्ती कर रहा था। इस दौरान रेत माफिया ने कुचलकर मार डाला। यह पूरा मामला दिमनी थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग 552 की बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, चंबल नदी के ऐसाह घाट से रेत का अवैध खनन व परिवहन हो रहा था। सूचना पर अंबाह रेंज का गश्ती दल सुबह रेत के अवैध परिवहन को रोकने के लिए निकला था। रथोल का पुरा और रानपुर के बीच वन आरक्षक हरिकेश गुर्जर ने रेत से भरे ट्रैक्टर ट्राली को रोकने की कोशिश की। चालक ने बेरहमी से हरिकेश गुर्जर को ट्रैक्टर ट्राली से कुचल दिया और वाहन लेकर फरार हो गया।

ये भी पढ़ें: STF कमांडो की हार्ट अटैक से मौत, NSG की मॉक ड्रिल में बिगड़ी थी तबीयत

कुछ समय पहले अंबाह रेंज में हुआ था पदस्थ

वहीं वन विभाग के गश्ती दल ने शव को उठाकर जिला अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलते ही दिमनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वन अमले के साथ परिजन भी जिला हॉस्पिटल पहुंचे। मृतक हरिकेश गुर्जर मुरैना जिले के सरायछोला थाना क्षेत्र अंतर्गत जनकपुर गांव का निवासी है। कुछ समय पहले ही वह मध्य प्रदेश के अन्य जिले से स्थानांतरित होकर अंबाह रेंज में पदस्थ हुआ था। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ट्रैक्टर चालक की सरगर्मी से तलाश में जुटी हुई है।

ये भी पढ़ें: 3 भाई-बहनों ने की सुसाइड की कोशिश: तालाब में लगाई छलांग, 1 युवक की मौत

एएसपी बोले- आरोपी की पहचान हो गई

मुरैना एएसपी सुरेन्द्र पाल सिंह डाबर ने बताया कि सुबह करीब 5.30-6.00 बजे फॉरेस्ट की टीम अपने बीट क्षेत्र में गस्त पर थी। इस दौरान अवैध रेत से भरे ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया। जिसमें वन आरक्षक हरिकेश गुर्जर को ट्रैक्टर से कुचल दिया गया। शव को पोस्टमार्टम की कार्रवाई कर मामला दर्ज किया गया है। आरोपी की पहचान कर ली गई है, जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नेता प्रतिपक्ष ने सरकार को घेरा

नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने सरकार पर निशाना साधा हैं। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त और अपराधियों के हौसले चरम पर है। प्रदेश में अपराधियो में कानून का डर खत्म हो चुका है। यह घटना प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था और भाजपा सरकार के “सुशासन” की तस्वीर है, अवैध खनन माफिया दिनदहाड़े कानून के रक्षकों की हत्या कर रहे हैं और सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। यह सीधा-सीधा शासन की विफलता और अपराधियों को मिला संरक्षण है। वहीं उन्होंने आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m