योगेश पाराशर, मुरैना। मध्य प्रदेश का मुरैना जिला भ्रूण लिंग परीक्षण और गर्भपात के लिए कुख्यात होता जा रहा है। ऐसा ही एक मामला सामने आया है। जहां खेतों के बीच बनी एक झोपड़ी में भ्रूण लिंग परीक्षण किया जा रहा था। गांव के युवक ने इसका वीडियो बनाया और एक आरोपी को भी पकड़कर पुलिस को सौंपा हैं। मामला बागचीनी थाना क्षेत्र का है, लेकिन देर रात को सिविल लाइन थाने में तीन नामदजों पर जीरो पर कायमी की गई है।

सांटा गांव के विकास पुत्र रामधार शर्मा (26) ने पुलिस को सूचना देते हुए बताया कि उसे हडबांसी गांव के खेतों में एक झोंपड़ी में कुछ संदिग्ध गतिविधियां लगी। कार से एक महिला को लोग लाए और झोंपड़ी में ले गए, महिला गर्भवती थी। इसके बाद विकास चुपके से गया और मोबाइल से वीडियो बनाया तो देखा कि कुछ लोग महिला का भ्रूण लिंग परीक्षण कर रहे हैं। विकास के वीडियो बनाने की भनक आरोपियों को लग गई।

ये भी पढ़ें: वर्दी के साए में ‘गवाहों’ की फैक्ट्री! मऊगंज में कानून के रक्षकों ने कानून का बनाया मजाक, एक ही दिन में 50 KM दौड़कर ड्राइवर ने दी 6 मुकदमों में गवाही

इसके बाद विकास को अपने साथ अनहोनी का डर सताने लगा, अंदेशा हुआ और वह भागा। इसी बीच आरोपी झोंपड़ी से निकलकर भाग गए। इसके बाद विकास ने साहस दिखाकर ईको कार एमपी 06 जेडजे 5244 से भागने का प्रयास करते एक आरोपी को पकड़ लिया। जिसकी पहचान राकेश पुत्र बदन सिंह प्रजापति (44 ) निवासी रिठौरा, सरायछौला के रूप में हुई।

ये भी पढ़ें: शाहबानो प्रकरण से जुड़ी किताब लिखने इंदौर पहुंची महिला मॉब लीचिंग की शिकारः ‘डेटा’ चोर का आरोप लगाया तो लोगों ने ‘बेटा’ समझकर कर दी पिटाई

राकेश प्रजापति ने खुद को कार का ड्राइवर बताते हुए भ्रूण लिंग परीक्षण करने वाले आरोपियों के नाम संजीव उर्फ संजू पुत्र सूरतराम शर्मा निवासी गोपालपुरा मुरैन और छोटू उर्फ विक्रम शर्मा निवासी जौरा रोड मुरैना के नाम बताया। वहीं संजीव शर्मा और विक्रम शर्मा पूर्व में भी भ्रूण लिंग परीक्षण करते हुए पकड़े जा चुके हैं और सिविल लाइन थाने में अपराध भी दर्ज है। इन आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m