चंडीगढ़। पंजाब की राजनीति से बड़ी खबर सामने आई है, जिसके अनुसार अब कांग्रेस की पूर्व नेता नवजोत कौर सिद्धू ने अपनी नई राजनीतिक पार्टी बनाने का ऐलान कर दिया है।
इसकी जानकारी उन्होंने अपने X (ट्विटर) अकाउंट पर पोस्ट शेयर की है।।पार्टी का नाम उन्होंने ‘भारतीय राष्ट्रवादी पार्टी’ तय किया है। पोस्ट में उन्होंने एक तस्वीर भी शेयर की, जिसमें पार्टी का नाम साफ दिखाई दे रहा है। अब देखना है कि पंजाब में उभरती इस पार्टी से राजनीति में क्या बदलाव आता है।
नवजोत कौर ने लिखा कि यह एक लंबे समय से इंतजार की जा रही घोषणा है। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी देश को एक नया विकल्प देने के लिए बनाई गई है। इसके लिए उन्होंने मौजूदा नेताओं के कामकाज का गहराई से अध्ययन किया है।

देर रात सोशल मीडिया पर की घोषणा
उन्होंने यह भी कहा कि उनका उद्देश्य देश की सेवा करना है और लोगों को वह देना है, जिसके वे हकदार हैं। यह घोषणा उन्होंने देर रात सोशल मीडिया पर की। खास बात यह रही कि इस मौके पर उनके पति नवजोत सिंह सिद्धू नजर नहीं आए।
निकाला गया था कांग्रेस से
बता दें कि नवजोत कौर को पिछले साल कांग्रेस पार्टी से निकाल दिया गया था, जिसके बाद उनकी भाजपा से नजदीकियां बढ़ने की खबरें भी सामने आई थीं। नवजोत की कांग्रेस पार्टी में लगातार तनातनी चल रही थी, जिसके बाद उन्हें कांग्रेस ने निकाला गया। यह मामला तब गड़बड़ाया जब नवजोत में यह बयान दिया कि मुख्यमंत्री की कुर्सी उसे ही मिलती है, जो 500 करोड़ का सूटकेट देता है।
- ट्रम्प को बड़ी राहत : ईरान पर हमले रोकने का बिल एक वोट से गिरा, प्रस्ताव पास होने पर हमले से पहले संसद से लेनी पड़ती इजाजत
- गोरखपुर से रवाना होंगी 2 स्पेशल भारत गौरव ट्रेनें! 7 ज्योतिर्लिंग और दक्षिण भारत दर्शन का शानदार मौका
- Rajasthan News: जयपुर में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर रातभर टंकी पर चढ़े रहे NSUI नेता
- पप्पू यादव पुजारी बनें, राहुल ने चंदा दिया और फिर दान पेटी लेकर भागे पप्पूः राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर संसद में विपक्ष का अनोखा ‘ड्रामा’, देखें वीडियो
- प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्य सचिव ने पेश किए बड़े आंकड़े, बिहार में सुशासन, डिजिटल प्रशासन की रिपोर्ट

