योगेश पाराशर, मुरैना। एमपी के मुरैना में जूना अखाड़े के आचार्य महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी का बड़ा बयान सामने आया हैं। उन्होंने कहा कि यूजीसी पर सुप्रीम कोर्ट ने संज्ञान लिया हैं। सरकार भी संसोधन चाहती है। स्वामी अवेधशानंद गिरी ने राहुल गांधी और हिंदू राष्ट्र को लेकर भी प्रतिक्रिया दी हैं।

महामंडलेश्वर अवधेशानंद गिरी मंगलवार को एक दिवसीय प्रवास पर मुरैना पहुंचे। वे हेलीकाप्टर से पांचवीं वाहिनी के ग्राउंड पर उतरे। इस दौरान उन्होंने हेलीपेड पर ही मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि यूजीसी पर उच्च न्यायालय ने संज्ञान लिया है। सरकार भी चाहती है उसमें संसोधन हो। संभवत: शीघ्र ही उसमें संसोधन की प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। भारत सरकार प्रतिबद्ध है भारतीय संस्कृति व सनातन के लिए। पिछले दिनों में अप्रत्याशित अकाल्पनिक कार्य हुए है। धारा 370 हटना, कश्मीर के लालचौक पर तिरंगा नहीं फहराया जा सकता था, लेकिन डल झील में 10 हजार तिरंगा लेकर लोग निकले, अकेले पांच हजार बहनों ने तिरंगा फहराया।

मुस्लिम महिलाओं का आदर किया

उन्होंने आगे कहा कि आज भारत की सामरिक सामर्थ, आर्थिक समार्थ में गिना जाता है, भारत चौथी अर्थ व्यवस्था में गिना जाता है। आगामी तीन चार महीनों में तीसरी हो जाएगी। पूरे संसार के अर्थशास्त्री कह रहे हैं। हम रसिया से आगे होंगे। महामंडलेश्वर ने कहा कि भयमुक्त एक सहज वातावरण बना है, कहीं भी बलवा या साम्प्रदायिक तनाव नहीं हुआ है। तीन तलाक पर मुस्लिम महिलाओं आदर किया है। डिजीटल क्रांति आई है, यूपीआई जैसी व्यवस्था विदेशों में नहीं है। फ्रांस कहता है हमारे यहां यूपीआई जैसी व्यवस्था कैसे आएगी। सिंगापुर आईटी हब है, बड़ा बंदरगाह है, वहां ऐसी व्यवस्था नहीं है।

मैं सरकार का प्रवक्ता नहीं- आचार्य महामंडलेश्वर

अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि मैं कोई सरकार का प्रवक्ता नहीं हूं, लेकिन कह सकता हूं कि भारत सरकार समरता को लेकर आई है। जातियां इस देश का सौंदर्य है। लेकिन हम जातियों में बंटे हो, लेकिन हम हिंदू है। हिंदूमान बिंदु में आगे बढ़ते हुए भारत को देख रहे है। विदेशों में योग और आयुर्वेद के लिए सम्मान बढ़ा है। ये हिंदू राष्ट्र है, यहां दो प्रकार के लोग है एक हिंदू और दूसरे वे जिनके पूर्वज हिंदू थे। वहीं अवधेशानंद गिरी महाराज ने कहा कि मुरैना एक पौराणिक नगरीय है, यहां भगवान ने रास किया है, मोर नृत्य करतीं थी, यहां आकर अभिभूत हूं।

हिंदू राष्ट्र को लेकर कही ये बात

उन्होंने हिंदू राष्ट्र के सवाल पर कहा कि ये हिंदुस्तान है, यहां का हर व्यक्ति हिंदुस्तानी है। जैसे अमेरिका के अमेरिकन है, व अन्य देशों के लोग वहां के नागरिक है। उन्होंने लोकसभा में राहुल गांधी के सरकार और राजनीतक हमले किये जाने के सवाल पर कहा कि ये देश ही हिंदुस्तान है, सभी हिन्दुस्तानी है। सभी जातियों का सम्मान है। जो एकता के गीत गाएगा, जो समन्यवय के गीत गाएगा वो आगे बढ़ेगा। उसी का विकास होगा।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m