योगेश पाराशर, मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना में भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां श्रद्धालुओं की कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। हादसे में बच्चों समेत महिलाएं और बुजुर्ग घायल हुए हैं। घटना पिपरई तिराहे की है।
यह भी पढ़ें: झाबुआ में पूर्व सरपंच की हत्या: पुरानी रंजिश और सगाई के जश्न में खूनी संघर्ष, गांव में पसरा सन्नाटा
दरअसल, उत्तर प्रदेश से श्रद्धालुओं से भरी कार सोनागिरि मंदिर दर्शन करने जा रहे थे। सरायछौला थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे में एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दौरान सभी लोग कार में खाना खा रहे थे।
यह भी पढ़ें: पैतृक जमीन की रजिस्ट्री पर भड़का विवाद: भाई-बहनों में हुई मारपीट, स्टांप वेंडर की दुकान बना अखाड़ा
हादसा इतना भयानक था कि आधा दर्जन से अधिक श्रद्धालु घायल हुए हैं। घायलों में बच्चे, महिला और पुरुष शामिल हैं। घटना की सूचना के बाद पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और सभी घायलों को जिला अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

