योगेश पाराशर, मुरैना। मध्य प्रदेश के मुरैना जिले में 10वीं बोर्ड की छात्रा पेपर के दौरान बेहोश हो गई। बताया जा रहा है कि गणित की परीक्षा देते समय अचानक गिर पड़ी। आनन-फानन में अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। वहीं परिजनों ने समय पर एंबुलेंस न मिलने और देरी से इलाज का आरोप लगाया है। फिलहाल कलेक्टर ने मामले में जांच के निर्देश दिए है।
यह पूरा मामला मुरैना जिले के बानमोर स्थित पंडित नेहरू कॉलेज परीक्षा केंद्र का है। 10वीं की छात्रा वर्षा कुशवाह (16) मंगलवार को गणित का पेपर देने पहुंची थी। परीक्षा देते समय वह अचानक गिर पड़ी। यह देख क्लास में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में वर्षा को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतिका ग्वालियर से मुरैना जिले के बानमौर परीक्षा केंद्र पर एग्जम देने पहुंची थी।
ये भी पढ़ें: बोर्ड एग्जाम के दौरान गूंजी किलकारी: 10वीं की छात्रा ने दिया बच्चे को जन्म, पिता की तलाश में पुलिस
वहीं इस घटना से परिजनों रो-रोकर बुरा हाल है। मृतिका के घर वालों ने समय पर एंबुलेंस न मिलने और देरी से इलाज का आरोप लगाया है। डॉक्टरों ने प्रारंभिक तौर पर साइलेंट अटैक की आशंका जताई है। घटना के बाद परीक्षा व्यवस्था और स्वास्थ्य सुविधाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे है। फिलहाल कलेक्टर ने इस पूरे मामले में जांच करने के निर्देश दिए हैं।
ये भी पढ़ें: 8 वीं बोर्ड परीक्षा में नकल की शिकायत से मचा हड़कंपः CM हेल्पलाइन तक पहुंचा मामला

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


