पंचकूला। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मोरनी क्षेत्र के टिक्करताल को पर्यटन और एडवेंचर गतिविधियों का प्रमुख केंद्र बनाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि टिक्करताल को हिमाचल के मनाली की तर्ज पर आधुनिक पर्वतारोहण प्रशिक्षण केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा, ताकि युवाओं को एडवेंचर स्पोर्ट्स और प्रकृति से जुड़ने के बेहतर अवसर मिल सकें।
मुख्यमंत्री पिंजौर स्थित सेब मंडी में आयोजित युवा संवाद एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने थापली नेचर कैंप में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया और उनके अनुभवों की सराहना की।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने पिंजौर सेब मंडी के विकास के लिए भी कई अहम घोषणाएं कीं। उन्होंने मंडी में निर्बाध बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए अलग बिजली सब-स्टेशन स्थापित करने की बात कही। साथ ही हिमाचल प्रदेश से सेब लेकर आने वाले वाहनों के लिए अलग पार्किंग व्यवस्था और अतिरिक्त पुलिस बल तैनात करने का भी ऐलान किया। सरकार का मानना है कि इन कदमों से राष्ट्रीय राजमार्ग पर लगने वाले रोजाना के जाम से राहत मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि थापली नेचर कैंप जैसे कार्यक्रम युवाओं को पर्यावरण और जैव विविधता के महत्व को समझने का अवसर देते हैं। ऐसे युवा आगे चलकर समाज में पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे। उन्होंने मुख्यमंत्री तीर्थ योजना के तहत एक हजार युवाओं को शामिल करने की भी घोषणा की।
इससे पहले मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वन, पर्यावरण एवं वन्य जीव मंत्री राव नरबीर सिंह के साथ पौधारोपण किया। इसके बाद वन चेतना यात्रा-2026 के अंतर्गत चार एलईडी प्रचार वाहनों को रवाना किया गया। ये वाहन प्रदेश के सभी जिलों में जाकर लोगों को अधिक से अधिक पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करेंगे.
- चौधरी सरनेम वाला किसका चेला था? मांझी पर भड़कीं रोहिणी, दिमाग और बीमारी का इलाज कराने की दी सलाह
- चित्रोत्पला फिल्म सिटी की धीमी प्रगति पर पर्यटन बोर्ड सख्त, निर्माण एजेंसी को नोटिस जारी, ₹17 करोड़ की बैंक गारंटी हो सकती है जब्त
- नितिन नबीन का सहारनपुर दौरा: जगह-जगह भव्य स्वागत, जोरदार नारों के बीच कार्यकर्ताओं को दिया ‘जीत का मंत्र’
- अमृतसर में बिना वैध नंबर प्लेट वाली गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल और CNG, पुलिस कमिश्नर ने जारी किए सख्त आदेश
- बप्पा को लगाएं गुलाब की बर्फी का भोग, पढ़ें आसान रेसिपी यहाँ



