कुंदन कुमार/पटना: बिहार में आज कौन-कौन से बड़े कार्यक्रम होंगे. कौन सी पार्टी के बड़े नेता प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं. इन सभी की जानकारी आप तक हम पहुंचा रहे हैं. वहीं, प्रदेश में आज कहां-कहां कार्यक्रम होंगे, ये सभी जानकारी आप तक हम रोज पहुंचाएंगे, तो प्रदेश की सभी गतिविधियों को जानने के लिए पढ़ते रहे लल्लूराम डॉट कॉम.
- आज पटना स्थित जदयू कार्यालय में दोपहर 12 बजे जन सुनवाई कार्यक्रम का आयोजन होगा, जहां बिहार सरकार के मंत्री मौजूद रहेंगे.
- आज राहुल गांधी राजधानी पटना आएंगे और दोपहर 3 बजे मॉल में कांग्रेस के नेताओं के साथ फिल्म देखेंगे.
- आज पटना स्थित राजद कार्यालय में दोपहर 1 बजे प्रेस कांफ्रेंस होगा, जहां पार्टी के कई बड़े नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे.
- आज पटना स्थित बीजेपी कार्यालय में दोपहर 2 बजे पीएम मोदी के बिहार दौरे को लेकर बैठक होगी, जहां तैयारियों पर चर्चा होगी.

