Morning News Brief (मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ): कल (28 जुलाई 2026) की खबरों में राहुल बोले- रेपिस्ट की पैरवी करने वाला शिक्षा मंत्री बना; सुप्रीम कोर्ट बोला- छात्र प्रदर्शन में शामिल नाबालिग प्रदर्शनकारी तुरंत रिहा हों; एक अधिकारी, एक सरकारी गाड़ी नीति लागू; फेसबुक ने पीएम मोदी का सेल्फी वीडियो बैन किया प्रमुख रहा।

1. राहुल बोले- रेपिस्ट की पैरवी करने वाला शिक्षा मंत्री बना
लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रल्हाद जोशी को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला। संसद परिसर में पत्रकारों से बातचीत के दौरान राहुल गांधी ने जोशी की नियुक्ति पर सवाल उठाते हुए उन पर गंभीर आरोप लगाए। राहुल गांधी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने देश के शिक्षा मंत्री के रूप में ऐसे व्यक्ति को चुना है, जो कथित तौर पर बलात्कार के आरोपियों का बचाव करते हैं। उन्होंने कहा, “जो व्यक्ति यह कहे कि बलात्कारियों को सुरक्षा की जरूरत है, उससे ज्यादा घिनौना इंसान कोई नहीं हो सकता।

2. सुप्रीम कोर्ट बोला- छात्र प्रदर्शन में शामिल नाबालिग तुरंत रिहा हों
NEET पेपर लीक के खिलाफ देशभर में हुए प्रदर्शनों के दौरान हिंसा और पुलिस कार्रवाई को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने सख्त रुख अपनाया है। अदालत ने निर्देश दिया है कि प्रदर्शन के दौरान हिरासत में लिए गए या गिरफ्तार किए गए उन छात्रों को तुरंत रिहा किया जाए, जिनके खिलाफ पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है।

3. एक अधिकारी, एक सरकारी गाड़ी नीति लागू
सरकारी वाहनों के दुरुपयोग रोकने के लिए मोदी सरकार (Modi government) ने बड़ा फैसला लिया है। वाहनों का दुरुपयोग रोकने और खर्च कम करने के लिए सरकार ने ‘एक अधिकारी, एक सरकारी गाड़ी’ नीति लागू की है। नीति के तहत किसी अधिकारी को अतिरिक्त जिम्मेदारी मिलने पर दूसरी सरकारी गाड़ी नहीं दी जाएगी।

4. फेसबुक ने पीएम मोदी का सेल्फी वीडियो बैन किया
पीएम मोदी का सेल्फी वीडियो बैन करना फेसबुक और मेटा को महंगा पड़ गया। बवाल इतना बढ़ा कि मेटा और फेसबुक को माफी तक मांगनी पड़ी। Meta ने माफी मांगते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का वीडियो तकनीकी गलती से हट गया था। गलती सुधार ली गई और हटे कंटेंट को फिर से बहाल कर दिया गया है।
कल की कुछ महत्वपूर्ण खबरेंः-
कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में खाना खिलाने वाले मोहम्मद जुनैद सुप्रीम कोर्ट पहुंचेः जंतर-मंतर पर 36 दिनों तक कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलनकारियों के लिए खाना-पानी जुटाने वाले मोहम्मद जुनैद सुप्रीम कोर्ट पहुंचे हैं। मोहम्मद जुनैद ने दिल्ली पुलिस पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए याचिका दायर की है। याचिका में कोर्ट से दखल देने की मांग की गई है। मोहम्मद जुनैद प्रोटेस्ट के दौरान पर्दे के पीछे रहकर कॉकरोच जनता पार्टी के प्रोटेस्ट में शामिल युवाओं को भोजन-पीने का पानी की व्यवस्था करते थे। (पूरी खबर पढ़े)
NEET UG Paper Leak Case: CBI ने 13 आरोपियों के खिलाफ दाखिल की चार्जशीटः NEET UG पेपर लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने दिल्ली की राऊज एवेन्यू कोर्ट में 13 आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की है। CBI की आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने यह चार्जशीट दाखिल की है, जिसे अब आगे की सुनवाई के लिए पेपर लीक मामलों की सुनवाई के लिए गठित विशेष फास्ट ट्रैक कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा। मामले में सभी 13 आरोपी फिलहाल न्यायिक हिरासत में हैं। (पूरी खबर पढ़े)
Paytm Payments Bank को दिल्ली हाईकोर्ट ने हमेशा के लिए बंद करने का दिया आदेशः दिल्ली उच्च न्यायालय ने भारतीय रिजर्व बैंक के आवेदन पर Paytm Payments Bank Limited को पूरी तरह बंद (वाइंड-अप) करने का आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है. RBI ने मंगलवार को जारी अपने बयान में कहा कि दिल्ली हाईकोर्ट ने 8 जुलाई और 22 जुलाई, 2026 को दिए गए आदेशों के तहत Paytm Payments Bank को बंद करने का निर्देश दिया है. इसके साथ ही कोर्ट ने एसबीआई के पूर्व मुख्य महाप्रबंधक गिरिकुमार एम नायर को बैंक का ऑफिशियल लिक्विडेटर नियुक्त किया गया है. (पूरी खबर पढ़े)
पीएम मोदी ने मेलोनी को Melody Toffee गिफ्ट दी, खुशी से झूम उठी इटली की प्रधानमंत्री
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


