पठानकोट। पंजाब के गांव सनौर में बुधवार को सड़क के किनारे एक मोर्टार मिला है। इसके मिलने के बाद से इलाके में भय की स्थिति उत्पन्न हो गई है। पुलिस और सेना के जवाब इसकी जांच में लग गए हैं कि आखिर यह मोर्टार कहां से आया। सूचना मिलते ही डीएसपी संजीव कुमार यादव मौके पर पहुंचे और जांच की।

इस घटना को लेकर पुलिस और खुफिया
एजेंसी बहुत गंभीरता से कार्य कर रही हैं। जानकारी मिलने के बाद दोपहर एक बजे सेना का बम निरोधक दस्ता मौके पर पहुंचा और खेत में ले जाकर मोर्टार को निष्क्रिय किया। इस दौरान बहुत तेज धमाका हुआ, जिसकी आवाज करीब 2 किलोमीटर दूर तक सुनाई दी।
फिलहाल पुलिस और सेना के लोग जांच में जुटे है कि आखिर यह किस देश का है।
- CG News : अतिथि शिक्षकों के मानदेय भुगतान के लिए 18.42 करोड़ रुपए जारी, 1535 शिक्षकों को मिलेगा लाभ
- Bihar Top News 19 September 2026: अभिनेत्री काजल राघवानी के कार्यक्रम में हंगामा, बिहार में जदयू के नेता आमने-सामने
- ‘छात्रों की नहीं, झूठ की गूंज थी!’ राहुल गांधी के कार्यक्रम पर भड़के CM मोहन; आंकड़े गिनाकर दिखाया आईना
- 20 किमी दूर पहुंच चुका था परिवार, तभी अस्पताल से आया फोन, बदल गई है डेड बॉडी
- द वन फिल्म की प्रमोशन में पटना पहुंचे थे तमन्ना-सिद्धार्थ, बिहार से जुड़ी है मूवी की कहानी



