हरियाणा पुलिस का मोस्ट वांटेड और फरार अपराधी साहिल चौहान आखिरकार भारत वापस लाया गया है। उसे थाईलैंड (बैंकॉक) से इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर CBI, गृह मंत्रालय (MHA) और विदेश मंत्रालय (MEA) के समन्वय से प्रत्यर्पित किया गया।
राघव विज,गुरुग्राम । हरियाणा पुलिस का मोस्ट वांटेड और फरार अपराधी साहिल चौहान आखिरकार भारत वापस लाया गया है। उसे थाईलैंड (बैंकॉक) से इंटरपोल के रेड नोटिस के आधार पर CBI, गृह मंत्रालय (MHA) और विदेश मंत्रालय (MEA) के समन्वय से प्रत्यर्पित किया गया।
सूत्रों के अनुसार, साहिल चौहान को 10 अप्रैल 2026 को दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर लाया गया, जहां हरियाणा पुलिस ने उसे तुरंत हिरासत में ले लिया।
हत्या, डकैती और अवैध हथियारों के इस्तेमाल के कई मामले दर्ज
बताया जाता है कि साहिल चौहान कुख्यात भुप्पी राणा गैंग का सक्रिय सदस्य रहा है और उस पर हत्या, हत्या के प्रयास, डकैती तथा अवैध हथियारों के इस्तेमाल जैसे गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं।
वह 2017 में यमुनानगर के जगाधरी कोर्ट परिसर में हुई गैंगवार फायरिंग मामले में भी आरोपी था, जिसमें उसने अदालत परिसर में मोनू राणा पर गोली चलाने का आरोप झेला था। इस मामले में उसे सजा भी सुनाई गई थी, लेकिन जमानत पर रिहा होने के बाद वह विदेश फरार हो गया था।
इंटरपोल ने जारी किया था रेड नोटिस
हरियाणा पुलिस के अनुरोध पर इंटरपोल ने उसके खिलाफ रेड नोटिस जारी किया था। इसके बाद अंतरराष्ट्रीय स्तर पर समन्वय करते हुए उसे थाईलैंड से भारत लाया गया।
CBI ने बताया कि इंटरपोल चैनलों के माध्यम से अब तक 150 से अधिक वांछित अपराधियों को विदेश से भारत वापस लाया जा चुका है। एजेंसियों का कहना है कि इस गिरफ्तारी से संगठित अपराध नेटवर्क पर बड़ा असर पड़ने की उम्मीद है और अब आगे की पूछताछ जारी है।

- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

