लुधियाना. लुधियाना में भाई दूज के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और उसकी एक साल की बेटी की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब महिला अपने ससुराल से त्यौहार मनाकर घर लौट रही थी। एक तेज रफ्तार क्रेन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मां-बेटी के शव एक निजी अस्पताल में रखे गए हैं, और पुलिस ने क्रेन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला का नाम रीना और उसकी बेटी का नाम यशिका बताया जा रहा है।
पुलिस को दिए बयान में मृतका के पति रविंद्र कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी रीना के साथ त्यौहार मनाने ससुराल गए थे। वह पत्नी और बेटी यशिका के साथ बाइक पर संगरूर स्थित अपने घर लौट रहे थे। साहनेवाल से देहलों की ओर जाते वक्त, टिब्बा नहर के पुल पर तेज रफ्तार क्रेन चालक नितीश ने लापरवाही से उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर के कारण बाइक असंतुलित हो गई, जिससे रीना और यशिका गिर पड़े और क्रेन का अगला पहिया उन पर चढ़ गया। इस हादसे में यशिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रीना को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस ने रात को छापा मारकर आरोपी नितीश को गिरफ्तार कर लिया, जो टिब्बा रोड का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मां-बेटी के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
- दाखिले से चूके छात्रों को फिर मिला मौका: रिक्त सीटों पर प्रवेश की तारीख बढ़ी, 16 सितंबर तक चलेगा अतिरिक्त CLC चरण
- रात में रिजॉर्ट पहुंची पुलिस, निर्दलीय प्रत्याशी को ले जाने लगी तो 200 लोग खड़े हो गए
- 40 साल तक पुलिस को चकमा, आखिर 64 की उम्र में पकड़ाया छेड़छाड़ का आरोपी; बोला- ‘याद नहीं किसे छेड़ा था’
- पंजाबी सिंगर गुलाब सिद्धू के पैतृक घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग, CCTV में कैद हुई पूरी वारदात
- BRICS समिट बीच मलेशियाई पीएम ने राहुल गांधी और प्रियंका के साथ किया ब्रेकफास्ट, बोले- गांधी परिवार फॅमिली फ्रेंड



