लुधियाना. लुधियाना में भाई दूज के दिन एक दर्दनाक सड़क हादसे में मां और उसकी एक साल की बेटी की मौत हो गई। यह हादसा तब हुआ जब महिला अपने ससुराल से त्यौहार मनाकर घर लौट रही थी। एक तेज रफ्तार क्रेन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि महिला ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। मां-बेटी के शव एक निजी अस्पताल में रखे गए हैं, और पुलिस ने क्रेन चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक महिला का नाम रीना और उसकी बेटी का नाम यशिका बताया जा रहा है।
पुलिस को दिए बयान में मृतका के पति रविंद्र कुमार ने बताया कि वह अपनी पत्नी रीना के साथ त्यौहार मनाने ससुराल गए थे। वह पत्नी और बेटी यशिका के साथ बाइक पर संगरूर स्थित अपने घर लौट रहे थे। साहनेवाल से देहलों की ओर जाते वक्त, टिब्बा नहर के पुल पर तेज रफ्तार क्रेन चालक नितीश ने लापरवाही से उनकी बाइक को टक्कर मार दी।
टक्कर के कारण बाइक असंतुलित हो गई, जिससे रीना और यशिका गिर पड़े और क्रेन का अगला पहिया उन पर चढ़ गया। इस हादसे में यशिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रीना को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई।

पुलिस ने रात को छापा मारकर आरोपी नितीश को गिरफ्तार कर लिया, जो टिब्बा रोड का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और मां-बेटी के शवों का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
- पहले कार्रवाई, बाद में सफाई! आकाश आनंद की वापसी पर मायावती ने दी सफाई, जानिए भतीजे को पार्टी से बाहर निकालने को लेकर क्या कहा?
- देहरादून-पांवटा हाईवे पर भीषण हादसा: सवारियों से भरी बस पलटी, मची चीख-पुकार; कई यात्री गंभीर
- नकली सोना गिरवी रखकर ज्वेलर्स से 19.32 लाख की ठगी, अंतरराज्यीय गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्तार
- DJ से शोर मचाने वालों पर दर्ज हो गैर-इरादतन हत्या का केस! MP को ‘नो डीजे स्टेट’ बनाने की मांग, नागपुर मॉडल अपनाने पर जोर
- IPL 2027 Head Coach List: जहीर से गांगुली तक… सभी 10 टीमों के हेड कोच हुए कन्फर्म, देखें पूरी लिस्ट

