शरद पाठक, छिंदवाड़ा। जिले के थाना जुनारदेव के अंतर्गत आने वाले ग्राम रिछेड़ा के पास आज दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। एक तेज रफ्तार मालवाहक (छोटा हाथी) वाहन ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मां और बेटे की मौके पर ही मौत हो गई है।
मदन महल विस्थापितों के पुनर्वास पर हाईकोर्ट की रोक: जबलपुर कलेक्टर, निगम कमिश्नर को नोटिस जारी
बेटे ने उपचार के दौरान दम तोड़ा
जानकारी के अनुसार प्रार्थी 16 अप्रैल को सुबह अपनी बाइक मोटरसाइकिल से बाजार गया था। दोपहर करीब 1:00 बजे जब वह वापस घर लौट रहा था, तभी उसके आगे चल रहे माल वाहक वाहन ने सामने से आ रही बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार निकुंज यदुवंशी और सपना सड़क पर गिर गए। जिससे सपना यदुवंशी के सिर में गंभीर चोट लगने और अत्यधिक खून बहने के कारण डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निकुंज को सरकारी अस्पताल जुन्नारदेव ले जाया गया। जहां पर देर शाम को उसने भी दम तोड़ दिया।
MP में अब गिरफ्तारी से पहले पुलिस को बताने होंगे कारण: पुलिस मुख्यालय ने जारी किए निर्देश, ऐसा नहीं
वाहन चालक मौके से फरार
घटना को अंजाम देने वाले वाहन चालक की पहचान शुभम उइके पिता राजू, निवासी ग्राम अम्बाड़ा के रूप में हुई है। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी चालक के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। वाहन को जब्त कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।


