संदीप शर्मा, विदिशा। इन दिनों लड़कियों से लेकर शादीशुदा महिलाओं के अवैध संबंध के मामले बढ़ते जा रहे हैं। जिसकी वजह से समाज की फिक्र न कर अपने प्रेमी संग फरार हो रहे हैं। ऐसा ही कुछ मध्य प्रदेश के विदिशा से देखने को मिला है जहां 2 बच्चों की मां को किसी और से इश्क हो गया। जिसके बाद वह घर से कैश और जेवर लेकर आने आशिक संग फरार हो गई। पीड़ित पति ने पुलिस में शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है।
सोशल मीडिया पर पत्नी को हुआ इश्क
दरअसल, पूरा मामला गंज बासौदा का है जहां रहने वाली एक महिला सोशल मीडिया पर एक युवक से बातचीत करती थी। इस दौरान दोनों में प्यार हो गया और उन्होंने एक साथ जीवन बिताने की ठान ली। एक दिन मौका पाकर महिला अपने मासूम बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ भाग गई।
पति ने एसपी से लगाई गुहार
पत्नी की बेवफाई से परेशान पति ने एसपी से न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि उसकी पत्नी मिल नहीं रही है। स्थानीय स्तर पर कोशिश करने के बावजूद उसके हाथ खाली हैं। उसका आरोप है कि पत्नी जाते हुए घर में रखे कैश और जेवर भी ले गई है।
एसपी ने कही कार्रवाई की मांग
इस मामले में एसपी रोहित केसवानी ने बताया कि गंजबासौदा क्षेत्र से एक आवेदक आए हैं। उनकी पत्नी सोशल मीडिया के माध्यम से किसी से बातचीत करती थी जो अपने दो बच्चों को छोड़कर इस व्यक्ति के साथ चली गई है। हमने मामले को संज्ञान में लिया है। जांच कर कार्रवाई करेंगे।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक


