Lifestyle Desk- Mother’s Day 2026 : आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में 40 की उम्र पार करने के बाद महिलाओं के शरीर में कई बदलाव आने लगते हैं. वजन बढ़ना, हार्मोनल असंतुलन, थकान, ब्लोटिंग, कब्ज और कमजोर पाचन जैसी समस्याएं आम हो जाती हैं. ऐसे में केवल डाइटिंग या जिम पर निर्भर रहना काफी नहीं होता, बल्कि सही मॉर्निंग रूटीन अपनाना भी बेहद जरूरी है. हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार कुछ चीजों को रातभर भिगोकर सुबह खाने से उनका पोषण बेहतर तरीके से शरीर को मिलता है और ये शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद करती हैं.

मदर्स डे के खास मौके पर अगर आप अपनी मां की सेहत का ख्याल रखना चाहते हैं, तो उनकी सुबह की शुरुआत इन हेल्दी भीगे फूड्स से करवा सकते हैं.
भीगे हुए बादाम
रातभर पानी में भिगोए गए बादाम दिमाग और हार्ट हेल्थ के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं. भीगे बादाम का छिलका हटाकर खाने से शरीर उन्हें आसानी से पचा लेता है. इनमें मौजूद हेल्दी फैट्स, विटामिन E और मैग्नीशियम हार्मोन बैलेंस बनाए रखने में मदद करते हैं. साथ ही यह त्वचा को भी हेल्दी रखते हैं.
मेथी दाना
40+ महिलाओं के लिए मेथी दाना किसी सुपरफूड से कम नहीं है. इसे रात में पानी में भिगोकर सुबह खाली पेट खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल करने, मेटाबॉलिज्म बढ़ाने और वजन कम करने में मदद मिल सकती है. मेथी शरीर में सूजन और जोड़ों के दर्द को कम करने में भी असरदार मानी जाती है.
किशमिश
रातभर भिगोई हुई किशमिश आयरन और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होती है. यह शरीर में खून की कमी दूर करने, कमजोरी कम करने और पाचन सुधारने में मदद करती है. महिलाओं में अक्सर आयरन की कमी देखी जाती है, ऐसे में भीगी किशमिश एक आसान और हेल्दी विकल्प हो सकती है.
अलसी के बीज
अलसी यानी फ्लैक्ससीड्स में ओमेगा-3 फैटी एसिड और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है. इन्हें भिगोकर खाने से हार्मोनल हेल्थ बेहतर रहती है और पेट लंबे समय तक भरा हुआ महसूस होता है. यह वजन कंट्रोल करने और गट हेल्थ सुधारने में मददगार माने जाते हैं.
चिया सीड्स
चिया सीड्स आजकल हेल्थ रूटीन का अहम हिस्सा बन चुके हैं. इन्हें रातभर पानी में भिगोकर सुबह खाने से शरीर को भरपूर फाइबर, प्रोटीन और एंटीऑक्सीडेंट्स मिलते हैं. यह पाचन को बेहतर बनाते हैं और शरीर को लंबे समय तक एनर्जेटिक बनाए रखते हैं.
काला चना
भीगा हुआ काला चना प्रोटीन और फाइबर का बेहतरीन स्रोत है. यह मांसपेशियों को मजबूत बनाने, कमजोरी दूर करने और वजन कंट्रोल में मदद करता है. सुबह खाली पेट इसे खाने से शरीर को अच्छी ऊर्जा मिलती है और बार-बार भूख लगने की समस्या कम होती है.
विशेषज्ञों का मानना है कि बढ़ती उम्र में शरीर को पोषण की ज्यादा जरूरत होती है. ऐसे में छोटे-छोटे हेल्दी बदलाव लंबे समय तक फिट और एक्टिव बनाए रखने में मदद कर सकते हैं. हालांकि, किसी भी नई डाइट को अपनाने से पहले डॉक्टर या न्यूट्रिशन एक्सपर्ट की सलाह लेना बेहतर होता है.
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

