सोहराब आलम, मोतिहारी। मोतिहारी पुलिस ने रामनवमी से पहले 118 लोगों के चेहरों पर मुस्कान लौटाने का काम किया है। दरअसल पूर्वी चंपारण जिले के मोतीहारी में चलाए जा रहे ऑपरेशन मुस्कान के तहत पुलिस ने गुम और चोरी हुए 118 मोबाइल फोन बरामद कर उन्हें उनके असली मालिकों को सौंप दिया है।
आगे भी जारी रहेगा अभियान- एसपी मोतिहारी
इस पहल की अगुवाई करते हुए मोतीहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि, जिले भर में विशेष अभियान चलाकर तकनीकी टीम और पुलिस अधिकारियों की मदद से इन मोबाइल फोन को ट्रेस किया गया। उन्होंने बताया कि, यह अभियान लगातार जारी रहेगा, ताकि लोगों की खोई हुई संपत्ति उन्हें वापस मिल सके और पुलिस के प्रति विश्वास मजबूत हो।
खोया मोबाइल पाकर खिल उठे चेहरे
अपना मोबाइल वापस पाकर लोगों के चेहरे खुशी से खिल उठे। कई लोगों ने बताया कि, उन्हें उम्मीद ही नहीं थी कि उनका खोया हुआ मोबाइल वापस मिल पाएगा। पुलिस की इस पहल से आम जनता में भरोसा बढ़ा है और लोगों ने इसके लिए पुलिस प्रशासन का आभार जताया।
पुलिस को तुरंत दें सूचना- एसपी स्वर्ण प्रभात
एसपी स्वर्ण प्रभात ने आगे बताया कि, ऑपरेशन मुस्कान का मुख्य उद्देश्य लोगों की मदद करना और उनके चेहरे पर मुस्कान लाना है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने मोबाइल फोन की सुरक्षा को लेकर सतर्क रहें और किसी भी घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दें। रामनवमी जैसे महत्वपूर्ण पर्व से पहले पुलिस की यह पहल न सिर्फ सराहनीय है, बल्कि यह समाज में सकारात्मक संदेश भी देती है। मोतीहारी पुलिस का यह कदम निश्चित रूप से अन्य जिलों के लिए भी एक प्रेरणा बन सकता है।
ये भी पढ़ें- अनंत सिंह के क्षेत्र में पुलिस टीम पर हमला, दरोगा समेत कई पुलिसकर्मी घायल, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

