टीवी की ‘नागिन’ बनकर फेमस हुई एक्ट्रेस मौनी रॉय (Mouni Roy) अपनी शादीशुदा जिंदगी का लेकर लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं. दरअसल, उन्होंने अपनी पति और दुबई बेस्ड बिजनेसमैन सूरज नांबियार (Suraj Nambiyar) से अलग होने का फैसला ले लिया है. ये कपल अपनी शादी के 4 साल बाद अलग हो रहा है. इसी बीच एक्ट्रेस ने अपनी शादी टूटने पर चुप्पी तोड़ते हुए उनकी निजता का सम्मान करने की गुजारिश की थी. जर्नलिस्ट विक्की लालवानी ने हाल ही में शादीशुदा जिंदगी को लेकर एक ऐसा खुलासा हुआ है, जिससे जानकर आप भी शॉक्ड रह जाएंगे.

6 महीने पहले ही रिश्ता हो गया था खत्म?
बता दें कि जर्नलिस्ट विक्की लालवानी ने अपनी पोस्ट में मौनी रॉय (Mouni Roy) और सूरज नांबियार (Suraj Nambiyar) की शादी को लेकर कई चौंकाने वाले दावे किए हैं. उन्होंने अपनी पोस्ट में दावा करते हुए लिखा, “मौनी रॉय और सूरज नांबियार ने अभी तक एक-दूसरे तलाक नहीं लिया है. हालांकि, दुबई बेस्ड बिजनेसमैन के साथ उनकी लॉन्ग डिस्टेंस मैरिज एंड हो चुकी है. प्यार की चाहत कम हो चुकी है और झगड़े बढ़ते जा रहे हैं. कोई जादू नहीं होगा और वह कभी भी साथ नहीं आएंगे. यह कपल पिछले 6 महीने से एक-दूसरे के साथ नहीं रह रहा है. मैंने सुना है कि पिछले कुछ समय से मौनी रॉय लगातार घर शिफ्ट कर रही हैं. अगर हम दिमाग पर जोर दें तो यह नोटिस करेंगे कि मौनी रॉय अक्टूबर 2025 से सारे सोशल फंक्शन अकेले ही अटेंड कर रही है.”
उन्होंने अपनी पोस्ट में यह भी दावा किया कि मौनी रॉय (Mouni Roy) ने सूरज नांबियार (Suraj Nambiyar) से शादी टूटने की खबरों को बड़ी ही चतुराई के साथ मीडिया की नजरों से बचा रखा है, लेकिन एक्ट्रेस पिछले कुछ समय से वकीलों से बात कर रही हैं. हालांकि दोनों ने अभी तक तलक के लिए अप्लाई नहीं किया है.

