राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश में बड़े पैमाने पर प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। 11 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया गया है। वहीं राज्य प्रशासनिक सेवा के 6 अफसर भी इधर से उधर किए गए हैं जिसमें अपर कलेक्टर समेत कई जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) शामिल हैं।

सामान्य प्रशासन विभाग ने तबादले के संबंध में आदेश जारी किए हैं। अनिल सुचारी को भंडार गृह निगम का प्रबंध संचालक नियुक्त किया गया है। वहीं दिलीप कुमार को सागर संभाग का आयुक्त बनाया गया है। इसी प्रकार राजस्व विभाग सचिव की जिम्मेदारी अनुभा श्रीवास्तव को सौंपी गई है। 

इसी तरह सतेन्द्र सिंह पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण विभाग का दायित्व संभालेंगे। नेहा मारव्या सिंह अनुसूचित जनजाति वित्त एवं विकास निगम की प्रबंध संचालक बनाई गई हैं। वहीं निधि निवेदिता मध्य प्रदेश की नई प्रमुख राजस्व आयुक्त होंगी। अनुराग वर्मा राज्य नागरिक आपूर्ति निगम की प्रबंध संचालक होंगी। 

वहीं मयंक अग्रवाल विकसित भारत-रोजगार गारंटी आजीविका मिशन एवं मिशन संचालक और समग्र नर्मदा मिशन के CEO नियुक्त किए गए हैं। संदीप जी.आर. को महिला एवं बाल विकास आयुक्त की जिम्मेदारी मिली है। इसी प्रकार अवि प्रसाद एमपी पब्लिक हेल्थ सर्विसेज कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक और नेहा जैन स्मार्ट सिटी उज्जैन की CEO और उज्जैन नगर निगम अपर आयुक्त का पद संभालेंगी।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m