शब्बीर अहमद, भोपाल। MP Police: मध्य प्रदेश राज्य पुलिस सेवा के 7 अधिकारियों का कद बढ़ा है। इनकी आईपीएस (IPS) में नियुक्ति की गई है। राष्ट्रपति की मंजूरी के बाद मध्य प्रदेश कैडर आवंटित कर दिया गया है। 

केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

सेलेक्ट लिस्ट-2025 के तहत निमिषा पांडे, मलय जैन, अमित सक्सेना समेत 7 अफसरों को आईपीएस बनाया गया है। केंद्र सरकार के गृह मंत्रालय ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है। सभी अधिकारी एक वर्ष की प्रोबेशन अवधि पर रहेंगे।अधिकारियों को आईपीएस प्रोबेशन नियमों के तहत प्रशिक्षण दिया जाएगा। 

यह आईपीएस बने अधिकारी

निमिषा पांडे
मलय जैन
अमित सक्सेना
मनीषा पाठक सोनी
सुमन गुर्जर
सब्यसाची सराफ
समर वर्मा

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m