MP Weather Update: मध्य प्रदेश में 9 अप्रैल तक आंधी बारिश का दौर जारी रहेगा। प्रदेश में आज सोमवार को 24 जिलों में अलर्ट जारी किया गया है। वहीं कल से एक नया सिस्टम एक्टिव हो रहा है। इसकी वजह से एमपी में कहीं आंधी चलेगी तो कहीं पानी गिरने की संभावना है। आइए एक नजर डालते है मौसम के ताजा हालात पर…
मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में सिस्टम की स्ट्रॉन्ग एक्टिविटी देखने को मिली है। जिसके चलते शनिवार को 14 जिलों में ओलावृष्टि और 39 जिलों में तेज आंधी-बारिश हुई। रविवार को भी मौसम बदला रहा, कहीं तेज आंधी चली तो कहीं बादल बरसे।
ये भी पढ़ें: MP Morning News: सीएम डॉ मोहन कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल, NSG का बड़ा शक्ति प्रदर्शन, बीजेपी का स्थापना दिवस आज, LPG शॉर्टेज की खबरों के बीच बड़ा फैसला, राजधानी के 40 से ज्यादा इलाकों में बिजली रहेगी गुल
एमपी में 9 अप्रैल तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहेगा। आज सोमवार को ग्वालियर, भिंड, मुरैना, श्योपुर, शिवपुरी, शहडोल, सिंगरौली, सीधी, सतना, सिवनी, छतरपुर, निवाड़ी, दतिया, टीकमगढ़, मैहर, मऊगंज, रीवा, कटनी, उमरिया, अनूपपुर, पन्ना, डिंडौरी, बालाघाट और मंडला जिले में आंधी-बारिश और गरज चमक का अलर्ट जारी किया गया है।
बात करे अधिकतम तापमान की तो मार्च के आखिरी में टेम्प्रेचर बढ़ने लगता है, लेकिन इस बार मौसम बदला रहा। 3 दिन वेस्टर्न डिस्टरबेंस और साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की वजह से पारे में गिरावट आई। इसी तरह अप्रैल के पहले पखवाड़े में मौसम का मिला-जुला असर रहेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

