शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्यप्रदेश शासन ने प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से बड़ा कदम उठाया है। सामान्य प्रशासन विभाग (GAD) ने चार राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को अपर आयुक्त (राजस्व) के पद पर नई पदस्थापना के आदेश जारी किए हैं। यह पदस्थापना आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से की गई है।

इन अधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारी

  • दिनेश कुमार मोर्य: अपर आयुक्त (राजस्व), जबलपुर संभाग
  • कैलाश वानखेड़े: अपर आयुक्त (राजस्व), रीवा संभाग
  • अमर बहादुर सिंह: अपर आयुक्त (राजस्व), रीवा संभाग
  • चन्द्रशेखर शुक्ला: अपर आयुक्त (राजस्व), सागर संभाग

सामान्य प्रशासन विभाग ने जारी किया आदेश

सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि संबंधित अधिकारियों को आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से इन पदों पर पदस्थ किया गया है। तबादला आदेश जारी होते ही संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m