राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्यप्रदेश विधानसभा के बजट सत्र के दसवें दिन कांग्रेस विधायक बाबू जंडेल पर एफआईआर (FIR) को लेकर विधानसभा में जमकर हंगामा हुआ। हंगामे के बाद सदन से विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। दरअसल कांग्रेस विधायक बाबू सिंह जडेल पर FIR दर्ज किए जाने के विरोध में वॉकआउट किया। कांग्रेस विधायक नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर निकले।
MP में लाड़ली बहना योजना से 5.77 लाख बहनों के कटे नाम: विधानसभा में विपक्ष ने उठाए सवाल,
विधायक बोले- लोग पटाखा फोड़ रहे थे, मैंने भी छड़ीमार का पटाखा फोड़ा, बिना जांच fir हो गई। गायों के लिए आंदोलन किया उस पर भी fir हो गई। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी नेताओं के इशारे पर fir हो रही है।
गांधी प्रतिमा के पास शीर्षासन
वॉकआउट के बाद विधायक बाबू जंडेल ने शीर्षासन कर विरोध जताया। उन्होंने गांधी प्रतिमा के पास शीर्षासन किया। विधायक का आरोप है कि अब तक लगभग 15 अलग अलग प्रकरणों में fir हुई है।
Jabalpur News: करंट से 2 ग्रामीणों की मौत, यूपी से खरीद कर ला रहे कारतूस और पिस्टल कार से बरामद,

