MP Morning News: संजय पाटीदार, भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन है। सदन में बुधवार को 7,765.77 करोड़ रुपये के प्रथम अनुपूरक बजट पर चर्चा होगी। इस पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तीखी बहस की संभावना है। कांग्रेस समेत विपक्ष सरकार को विभिन्न मुद्दों पर घेरने की तैयारी में है। हंगामे के चलते सदन की कार्यवाही प्रभावित होने के आसार है। सरकार अतिरिक्त बजट के जरिए विभिन्न विभागों और विकास कार्यों के लिए वित्तीय प्रावधानों का पक्ष रखेगी।

CM के आज के कार्यक्रम

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव आज बुधवार को सुबह 11 बजे सदन की कार्यवाही में शामिल होंगे। दोपहर 1.30 बजे विधानसभा में मुलाकात के लिए समय आरक्षित है। वहीं दोपहर 2.30 बजे विधानसभा समिति कक्ष एक में सामान्य प्रशासन विभाग की बैठक करेंगे।

सावन में डाकघर देगा श्रद्धालुओं को बड़ी सुविधा

एमपी के 43 प्रधान डाकघरों में गंगाजल की सुविधा मिलेगी। जलाभिषेक के लिए 30 रुपये में गंगोत्री और ऋषिकेश का सीलबंद गंगाजल देगा। विशेष कैंप और डाकघर के बाहर काउंटर लगाकर वितरित किया जाएगा।

धरौली कोल माइंस जनसुनवाई आज

सिंगरौली। कोल ट्रांसपोर्ट के लिए रेलवे लाइन निकालने का प्रोजेक्ट महान एनर्जी की धरौली कोल माइंस परियोजना को लेकर आज प्रस्तावित जनसुनवाई से पहले ग्रामीणों ने अपनी रणनीति स्पष्ट कर दी है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि रेलवे लाइन के लिए उनकी भूमि भूमि अधिग्रहण, पुनर्वास-पुनर्स्थापन में उचित प्रतिकर और पारदर्शिता का अधिकार अधिनियम, 2013 के तहत अधिग्रहित की जाती है, तो वे जमीन देने को तैयार हैं। लेकिन यदि मध्य प्रदेश भू-राजस्व संहिता की धारा 247 के तहत भूमि लेने का प्रयास किया गया, तो उसका एकजुट होकर विरोध किया जाएगा।

आंदोलनकारी पर बर्बरता का जबलपुर में विरोध

दिल्ली में छात्रों पर जोर आजमाइश के विरोध में जबलपुर में कांग्रेस ने हल्लाबोला। देर रात कांग्रेस कार्यकर्ता छात्रों के समर्थन में उतरे और मालवीय चौक पर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। सरकार का पुतला भी दहन करने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने कांग्रेसियों को तितर-बितर करने के लिए वाटर कैनन का इस्तेमाल किया। वहीं कांग्रेस ने सरकार पर छात्रों के साथ खिलवाड़ करने का आरोप लगाया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m