अमृतसर से सांसद गुरजीत सिंह औजला ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात कर अमृतसर और पंजाब से जुड़े लंबित रेल मुद्दों को मजबूती से उठाया। सांसद औजला ने इस अवसर पर रेल मंत्री के समक्ष अपनी लिखित मांगें प्रस्तुत कीं और कहा कि ये केवल क्षेत्रीय नहीं हैं, बल्कि लाखों यात्रियों, छात्रों, व्यापारियों और श्रद्धालुओं की वर्षों पुरानी अपेक्षाओं से जुड़ी हैं।
औजला ने अमृतसर-पुणे (हड़पसर) साप्ताहिक सुपरफास्ट ए.सी. एक्सप्रेस ट्रेन शुरू करने की मांग रखते हुए बताया कि इस मार्ग पर बड़ी संख्या में लोग यात्रा करते हैं। लेकिन सीधी ट्रेन सेवा के अभाव में उन्हें काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा उन्होंने कोटला गुजरां में डीएमयू ट्रेनों के स्टॉपेज बहाल करने और अमृतसर के लिए सीधी सेवा शुरू करने की आवश्यकता पर जोर दिया।

संगराना साहिब में श्रद्धालुओं की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों के स्टॉपेज फिर से शुरू करने का मुद्दा भी उन्होंने उठाया। सांसद औजला ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन का नाम 350वें शहीदी वर्ष के मौके पर ‘हिंद दी चादर-श्री गुरु तेग बहादुर जी’ के नाम पर रखने का प्रस्ताव भी रखा। उन्होंने उम्मीद जताई कि इन मांगों के पूरा होने से न केवल रेल कनैक्टिविटी मजबूत होगी, बल्कि व्यापार, रोजगार, अर्थव्यवस्था और धार्मिक पर्यटन को भी बड़ा प्रोत्साहन मिलेगा। सांसद औजला ने रेल मंत्रालय से इन मुद्दों पर सकारात्मक और शीघ्र निर्णय की अपेक्षा जताई।
- ईरान के परमाणु कार्यक्रम की जानकारी देने वाले को मिलेगा बम्पर ईनाम, ट्रंप ने किया 20 मिलियन डॉलर का ऐलान
- आपने देखा अयोध्या का यह अलौकिक रूप? 30 लाख दीयों के महा-रिकॉर्ड से चमकी रामनगरी, दिखा त्रेतायुग जैसा भव्य नज़ारा
- आवारा कुत्तों का खूनी आतंक! दो मासूमों को झुंड ने घेरा, बुरी तरह नोचा; ग्रामीणों ने ऐसे बचाई जान
- दीपावली की भीड़ के बीच बड़ी उठाईगिरी: ज्वेलरी दुकान से 90 लाख का सोना लेकर फरार हुई महिला, CCTV में कैद हुई वारदात
- Poland Firing: पोलैंड के क्राको में बाजार में अंधाधुंध गोलीबारी, 5 लोगों की मौत; एक दर्जन से ज्यादा घायल, हमलावर गिरफ्तार
