बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में 27 आदिवासी बच्चों की दर्दनाक मौत के मामले ने तूल पकड़ लिया है। स्वास्थ्य विभाग की घोर लापरवाही सामने आने के बाद राज्य सरकार ने बड़ा एक्शन लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) डॉ. परेश उपलव को पद से हटा दिया है। उनकी जगह डॉ. मनोज पांडे को बालाघाट का नया सीएमएचओ नियुक्त किया गया है। आरोप है कि समय पर सूचना मिलने के बाद भी स्वास्थ्य विभाग और तत्कालीन सीएमएचओ ने स्थिति की गंभीरता को नहीं समझा और कोई ठोस कदम नहीं उठाए, जिसके कारण मासूमों की जान चली गई।

दर्जनों बच्चों का इलाज जारी, लापरवाही पर उबला आदिवासी समाज

ज़िले में अभी भी दर्जनों बच्चे गंभीर बीमारी से पीड़ित हैं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। इस दर्दनाक घटना और प्रशासनिक अनदेखी के खिलाफ आदिवासी समाज में भारी आक्रोश है। मामले की गंभीरता और लापरवाही के विरोध में आज आदिवासी समाज द्वारा विशाल प्रदर्शन किया जा रहा है। इसके साथ ही पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग को लेकर आज पूरे बालाघाट जिले को बंद रखने का आह्वान किया गया है।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m