शिखिल ब्यौहार, भोपाल। एक तरफ देश में जनगणना का काम जारी है। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे जनगणना में पूरा सहयोग करें और सही जानकारी दें। ताकि सरकार बेहतर योजनाएं बना सके, लेकिन इसी बीच जनगणना के नाम पर ठगी का खतरा भी बढ़ गया है। साइबर अपराधी एक बार फिर सक्रिय हो गए हैं और लोगों को OTP, फर्जी लिंक और APK फाइल के जरिए निशाना बना रहे हैं। ऐसे में सतर्क रहना बेहद जरूरी हैं।
साइबर ठगों ने बनाया नया हथियार
साइबर ठग हर बड़े घटनाक्रम को ठगी का जरिया बना लेते हैं। पहलगाम आतंकी हमले के बाद मदद के नाम पर, कोरोना काल में वैक्सीन और ऑक्सीजन के नाम पर, खाड़ी देशों में तनाव के दौरान गैस सिलेंडर बुकिंग के नाम पर OTP मांगकर या फर्जी APK फाइल भेजकर लोगों के खाते खाली किए गए। अब देश में जनगणना का काम चल रहा है और साइबर अपराधियों ने इसे नया हथियार बना लिया है। आशंका है कि ठग खुद को जनगणना कर्मी बताकर लोगों से आधार, बैंक डिटेल, OTP मांग सकते हैं या मोबाइल में APK फाइल डाउनलोड करवा सकते हैं।
ये सावधानी रखें
फाइल इंस्टॉल करते ही मोबाइल का पूरा एक्सेस ठगों के पास चला जाता है। इसे लेकर भोपाल क्राइम ब्रांच सतर्क हो गई है। क्राइम ब्रांच जल्द ही इस संबंध में एडवाइजरी जारी कर लोगों को सावधान करेगी। इस मामले पर एडिशनल डीसीपी शैलेंद्र सिंह चौहान ने कहा कि जनगणना का काम चल रहा है, कोई भी असली जनगणना कर्मी आपसे OTP, बैंक डिटेल या कोई ऐप डाउनलोड करने को नहीं कहेगा। अगर कोई फोन कर ये जानकारी मांगे या लिंक भेजे तो तुरंत सतर्क हो जाएं। किसी अनजान APK फाइल को डाउनलोड न करें। संदिग्ध कॉल की सूचना 1930 पर दें। क्राइम ब्रांच इसको लेकर जल्द विस्तृत एडवाइजरी जारी करेगी। साथ ही उन्होंने जनता से अपील की है कि इस प्रकार की अगर कोई अंजान लिंक आती है तो इससे बचे। संबंधित अधिकारियों और जिम्मेदार एजेंसियों से ही जनगणना करवाए।
सहयोग जरूरी लेकिन सतर्क रहना उससे भी ज्यादा अहम
देशभर में चल रहे जनगणना अभियान के बीच भोपाल में प्रशासन लगातार लोगों से सहयोग की अपील कर रहा है। भोपाल कलेक्टर प्रियंक मिश्रा का कहना है कि सही जानकारी देना न सिर्फ नागरिक कर्तव्य है बल्कि इससे सरकार को जनकल्याणकारी योजनाएं बनाने में मदद मिलती है। जनगणना में सहयोग करना जरूरी है, लेकिन सतर्क रहना उससे भी ज्यादा जरूरी है, क्योंकि आपकी एक छोटी सी गलती आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है।
जनगणना के नाम पर ठगी!
- OTP, फर्जी लिंक भेजकर ठगी हो रही है!
- प्रशासन एडवाइजरी जारी कर लोगों को सावधान करेगी।
- जनगणना के नाम पर ठगी का खतरा बढ़ा है।
- जनगणना पर साइबर ठगों की नजर है।
- लोगों से अपील है कि केवल अधिकारिक लोगों को ही जानकारी दें।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m
- छत्तीसगढ़ की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- उत्तर प्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- लल्लूराम डॉट कॉम की खबरें English में पढ़ने यहां क्लिक करें
- खेल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
- मनोरंजन की बड़ी खबरें पढ़ने के लिए करें क्लिक

