शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स, आरपीएफ और वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। रेलवे स्टेशन पर चेकिंग के दौरान कछुए पकड़े गए है। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से दो बैग में 311 कछुए बरामद हुए है। बताया जा रहा है कि आरोपी रेलवे कोच में अटेंडर का काम करता है। फिलहाल एसटीएफ पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, भोपाल के बैरागढ़ के संत हिरदाराम रेलवे स्टेशन पर आरपीएफ को बैग चेकिंग के दौरान कछुए मिले। अजय सिंह राजपूत पिता रामकुमार के पास दो बैग में 311 कछुए बरामद हुए। इसके बाद वन विभाग को जानकारी दी गई। सूचना मिलते ही स्टेट टाइगर स्ट्राइक फोर्स और वन विभाग का स्टाफ मौके पर पहुंचा। पकड़ा गया आरोपी अजय सिंह रेलवे कोच में अटेंडर का काम करता है। पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि ढाई हजार की लालच में वह इन कछुओं को देवास और इंदौर में पार्सल करने के लिए ले जा रहा था।

ये भी पढ़ें: अनूपपुर में मवेशियों में फैली रहस्यमयी बीमारी: दो दिनों में 12 मवेशियों की मौत, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

आरपीएफ की पूछताछ में रविंद्र कश्यप नामक व्यक्ति ढाई हजार रुपए की लालच देकर आरोपी से कछुए की तस्करी करा रहा था। फिलहाल आरोपी के खिलाफ वन अपराध प्रकरण क्रमांक 237/23 पंजीबद्ध किया गया है। आरपीएफ और वन विभाग की कार्रवाई के बाद एसटीएफ ने मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी से पूछताछ की जा रही है, आज उसे माननीय न्यायालय में पेश किया जाएगा।

ये भी पढ़ें: बैतूल में 14 गोवंश से भरी पिकअप पकड़ाई: 70 किमी तक फिल्मी स्टाइल में हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया पीछा, तस्कर वाहन छोड़कर फरार 

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m