शब्बीर अहमद, भोपाल। त्योहारों से पहले मिलावटखोरों पर बड़ी कार्रवाई की गई है। मध्य प्रदेश खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने 50 से ज्यादा घी के सैंपल असुरक्षित पाए जाने पर लिया बड़ा एक्शन लिया है। विभाग ने प्रेस नोटिस जारी कर पूरे देश से वापस मंगवाने के आदेश दिए है।
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर प्रदेश में सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण खाद्य पदार्थ उपलब्ध कराने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत जांच में फेल हुए घी और मसालों के 42 ब्रांड्स के बैच को पूरे देश से रीकॉल (वापस) करने के प्रतिबंधात्मक आदेश जारी किए गए है। साथ ही 8 ब्रांड्स को संबंधित जिलों में बिक्री रोकने के निर्देश दिए गए है।
कुल 50 उत्पादों पर एक्शन
- 42 उत्पाद रीकॉल के लिए: इन्हें पूरे देश के बाजारों से वापस लिया जाएगा।
- 8 उत्पादों की जिले में बिक्री पर रोक
रीकॉल होने वाले प्रमुख असुरक्षित उत्पादों की सूची
जांच में जो घी असुरक्षित पाए गए हैं, उनमें कई नामी ब्रांड शामिल हैं…
- छिंदवाड़ा – अनिक घी 200 ml (BATCH: DGB13F26A), सात्विक केश देसी घी
- धार – श्रीमूल एगमार्क शुद्ध घी, SRMI मिल्क क्रीम एगमार्क घी, अमृत शुद्ध घी, नंद कृष्णा घी, मधुसूदन देसी घी
- नर्मदापुरम – देसी गाय का घी (संगाध), जवासी काउ देसी घी
- उज्जैन – डेयरी सरस घी पैक, जेवीएस ऑर्गेनिक गाय का घी
- इंदौर – खुशबू ब्रांड पत्ता कतर्न पैक, मूंगफली दाना लूज, गसंता प्रीमियम काउ घी, गुमर योर काउ घी और सबसे ज्यादा इंदौर जिले के ही श्रीमूल एगमार्क, वास्तु एगमार्क और पीवर इंदौर लाल मिर्च पाउडर के कई बैच फेल हुए हैं।
- दतिया – मधुसूदन देसी घी (BATCH NO- CFL-184 X0E0A)
जिन 8 उत्पादों की जिले में बिक्री रोकी गई है उनमें- अनिक केश देसी घी 5kg (धार), पतंजलि काउ घी 200 ml (छिंदवाड़ा), अनिक घी पैक (कटनी), संगाध काउ घी (नर्मदापुरम) आदि शामिल हैं।
प्रशासन की अपील
इन उत्पादों को खरीदें नहीं और उपयोग न करें।
यदि आपके पास यह उत्पाद है तो तुरंत दुकानदार को लौटाएं।
सभी खाद्य प्रतिष्ठान इन उत्पादों का क्रय, भंडारण एवं विक्रय तत्काल बंद करें।
मिलावट की सूचना नजदीकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन कार्यालय में दें।

Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m

