शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में पेट्रोल पंपों की जांच होगी। जिला प्रशासन ने लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह फैसला लिया है। 8 एसडीएम, 8 तहसीलदारों के नेतृत्व में जांच टीम बनाई गई है। शहर के 200 पेट्रोल पंप जिला प्रशासन की रडार पर है।
दरअसल, राजधानी भोपाल में पेट्रोल-डीजल की गड़बड़ी की लगातार शिकायतें मिल रही है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन ने जांच करने का निर्णय लिया है। इसके लिए 8 एसडीएम, 8 तहसीलदारों के नेतृत्व में जांच टीम बनाई गई है। यह टीम पेट्रोल पंप पर जाकर घटतौली, मिलावट, उपभोक्ताओं को मिलने वाली सुविधाएं, हवा भरने की मशीन, बिक्री रिकॉर्ड और तेल कंपनियों की निर्धारित कैपिंग के बाद अतिरिक्त बिक्री की जांच करेगी।
ये भी पढ़ें: मध्य प्रदेश में आंगनबाड़ियों को लेकर CAG का बड़ा खुलासा – 8500 से ज्यादा गांवों में केंद्र नहीं, गरमाई सियासत
बताया जा रहा है कि शहर के 200 पेट्रोल पंप जिला प्रशासन की रडार पर है। टीमों को 7 दिन में रिपोर्ट कलेक्टर को पेश करनी है। जांच के दौरान अगर किसी पेट्रोल पंप पर गड़बड़ी मिलती है तो उस पर जिला प्रशासन कार्रवाई करेगा।
Follow the LALLURAM.COM MP channel on WhatsApp
https://whatsapp.com/channel/0029Va6fzuULSmbeNxuA9j0m


