राकेश चतुर्वेदी, भोपाल। मध्य प्रदेश के संविदाकर्मियों के लिए अच्छी खबर है। प्रदेश के संविदाकर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी की गई है। इस संबंध में वित्त विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। एक अप्रैल 2026 से सैलरी में 4.46 प्रतिशत की वार्षिक बढ़ोतरी लागू होगी। इससे कर्मचारियों के मासिक वेतन में करीब 1,000 रुपए से लेकर 2,700 रुपए तक की वृद्धि होगी।
एमपी के संविदाकर्मियों के वेतन में बढ़ोतरी की गई है। हर महीना 1200 से लेकर 3200 रुपए तक तनख्वाह बढ़ी है। वित्त विभाग ने सामान्य प्रशासन विभाग की 22 जुलाई 2023 की संविदा नीति के तहत यह आदेश जारी किया है। इस नीति के मुताबिक, हर साल उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (CPI) के आधार पर संविदा कर्मचारियों के पारिश्रमिक में संशोधन किया जाता है। आपको बता दें कि पिछले साल यह दर 2.94 प्रतिशत थी।
ये भी पढ़ें: राज्यसभा चुनाव: बीजेपी के तीसरे प्रत्याशी केवट ने भरा पर्चा, सीएम डॉ. यादव बोले- जीत के लिए संकल्पित हैं हम
मप्र संविदा अधिकारी-कर्मचारी महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष रमेश राठौर ने इसे लेकर आभार जताया है। उन्होंने कहा कि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक में बढ़ोतरी का लाभ कर्मचारियों को मिलेगा। इसके लिए संघ लगातार मांग कर रहा था। इसके लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का धन्यवाद।


