शब्बीर अहमद, भोपाल। मध्य प्रदेश शिक्षा से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। जहां हायर सेकेंडरी स्कूल में पदस्थ स्पेशल एजुकेटर को हटाया गया है। यह स्पेशल एजुकेटर, अतिथि शिक्षक के तौर पर पदस्थ थे। प्रदेश में हजारों अतिथि शिक्षक ‘स्पेशल एजुकेटर’ है, जो सोशल एजुकेटर स्कूलों में दिव्यांग बच्चों को पढ़ाते थे।
एमपी शिक्षा विभाग की तरफ से निकाले गए आदेश में कहा गया शिक्षा अभियान की आगामी स्वीकृति के संबंध में भारत सरकार से कोई दिशा निर्देश प्राप्त नहीं हुआ। इस स्थिति में अतिथि स्पेशल एजुकेटर की सेवा 31 मार्च तक ही ली जाएगी।
स्पेशल एजुकेटर की सेवाएं 30 अप्रैल 2026 तक लेने का आदेश निकल गया था, जिसे तत्काल प्रभाव से निरस्त किया जाता है। आदेश में कहा गया है कि 31 मार्च के बाद स्पेशल एजुकेटर पदस्थ हुआ तो संस्था प्राचार्य और जिला शिक्षा अधिकारी की जिम्मेदारी होगी।


